फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA clan will increase before Lok Sabha elections, possibility of alliance with BJD-TDP and Janasena soon

NDA: लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ेगा राजग का कुनबा, बीजद-तेदेपा और जनसेना से जल्द गठबंधन की संभावना

Thu, 07 Mar 2024 06:06 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 07 Mar 2024 06:06 AM IST
सार

NDA: भाजपा सूत्रों ने बताया कि ओडिशा में लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बीजद के साथ गठबंधन के स्पष्ट संकेतों के बीच बुधवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा के नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने बताया कि बीजद के साथ गठबंधन पर चर्चा हुई है, आखिरी फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

विज्ञापन
NDA clan will increase before Lok Sabha elections, possibility of alliance with BJD-TDP and Janasena soon
Naveen Patnaik, PM Narendra Modi - फोटो : ANI (File)

विस्तार

दक्षिण भारत के राज्यों में आधार बढ़ाकर जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में जुटी भाजपा जल्द ही ओडिशा में बीजद, आंध्र प्रदेश में टीडीपी और जनसेना के साथ गठबंधन की घोषणा कर सकती है। ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) का साथ आना तय माना जा रहा है। बीजद ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि राज्य के लोगों के हित में वह कोई भी कदम उठाएगी। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम और अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना से बातचीत चल रही है। इनके साथ समझौते की घोषणा भी हो सकती है।

विज्ञापन

भाजपा सूत्रों ने बताया, ओडिशा में लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बीजद के साथ गठबंधन के स्पष्ट संकेतों के बीच बुधवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा के नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने बताया कि बीजद के साथ गठबंधन पर चर्चा हुई है, आखिरी फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भुवनेश्वर में सीएम नवीन पटनायक की अध्यक्षता में बीजद नेताओं की भी बैठक हुई। बाद में पार्टी उपाध्यक्ष देवीप्रसाद मिश्रा ने बयान जारी किया कि बैठक में लोकसभा व विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रस्ताव पारित किया गया कि ओडिशा के लोगों के व्यापक हित में बीजू जनता दल कोई भी कदम उठाएगा। बीजद के बयान को भाजपा से समझौते के स्पष्ट संकेत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, तेलंगाना में बीआरएस से गठबंधन को लेकर पहली बार बातचीत शुरू हुई है, जबकि तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने शरत कुमार की पार्टी एआईएसएमके साथ आ गई है।

विज्ञापन

दक्षिण को लेकर गंभीर है भाजपा
पार्टी सूत्रों ने बताया, दक्षिण भारत के पांच राज्यों आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु को लेकर पार्टी बेहद गंभीर है। पार्टी की योजना हर हाल में इन राज्यों में सीटों का आंकड़ा बढ़ाने की है। यही कारण है कि इस बार इन राज्यों के लिए अलग-अलग रणनीति बनाई है। गठबंधन करने की कोशिशें भी लगातार जारी है। पार्टी नेतृत्व को लगता है कि इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन भविष्य में दक्षिण भारत में भाजपा को मजबूत ताकत बना सकता है।

तमिलनाडु में सरथ कुमार की पार्टी साथ आई
ऑल इंडिया समतुवा मक्कल काची (एआईएसएमके) के संस्थापक शरत कुमार ने कहा कि भाजपा से गठबंधन की बातचीत पूरी हो चुकी है। हमने उन्हें चुनाव के निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। हमने समृद्ध भारत और केंद्र में अच्छा शासन फिर से सुनिश्चित करने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए भाजपा के साथ साझा काम करने का फैसला किया है।

त्रिपुरा : साथ आएगी टिपरा मोथा
त्रिपुरा में मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा भी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में शामिल होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा, शपथ ग्रहण की तिथि अभी तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed