फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA allies repose faith in PM Modi resolve to contest 2024 LS polls under his leadership

एनडीए की बैठक में प्रस्ताव पास: 39 दलों ने PM के नेतृत्व में जताया भरोसा, एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का संकल्प

Wed, 19 Jul 2023 01:59 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 19 Jul 2023 01:59 AM IST
सार

एनडीए की बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि विपक्ष पहचान और प्रासंगिकता के संकट से गुजर रहा है। भारत ने विपक्ष की ओर से फैलाए गए झूठ और अफवाहों को खारिज किया है और एनडीए में भरोसा जताया है।
 

विज्ञापन
NDA allies repose faith in PM Modi resolve to contest 2024 LS polls under his leadership
NDA Meet - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में 39 घटक दल शामिल हुए। बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें सभी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया और  उनके नेतृत्व में एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। प्रस्ताव में एनडीए के सहयोगियों ने चुनाव में विजयी होने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास जताया।
विज्ञापन


एनडीए के प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई। इसमें एनडीए के कुल 39 गठबंधन दलों ने हिस्सा लिया। यह बैठक एनडीए की स्थापना के 25 सफल वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई। इसमें कहा गया है कि बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों ने संकल्प लिया कि एनडीए एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगा और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


एनडीए ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 2014 के लोकसभा चुनाव में उसे लोगों से जो आशीर्वाद मिला, वह 2019 के आम चुनाव में कई गुना बढ़ गया। इसमें कहा गया है कि विपक्ष पहचान और प्रासंगिकता के संकट से गुजर रहा है। यह दिग्भ्रमित और दिशाहीन है। भारत ने विपक्ष की ओर से फैलाए गए झूठ और अफवाहों को खारिज किया है और एनडीए में भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम एकजुट हैं और हम एकमत हैं...
एनडीए के सहयोगी दलों ने अपनी प्रतिबद्धता, समर्पण, अथक परिश्रम और निस्वार्थ समर्पण के जरिए भारत को अभूतपूर्व विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और देश के नागरिकों को अपनी शक्ति और कौशल पर गर्व महसूस करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। प्रस्ताव में कहा गया है कि एनडीए के घटक दल पूरी तरह एकजुट और प्रतिबद्ध हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस विकास यात्रा में भागीदार के रूप में हम एक हैं, हम एकजुट हैं और हम एकमत हैं।

एनडीए की बैठक के बाद मीडिया से बता करते हुए वरिष्ठ अन्नाद्रमुक नेता एम थंबी दुरई ने कहा कि हमने प्रस्ताव पारित किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी को अपना समर्थन दिया है।
 

दिल्ली में एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के बाद जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि बैठक बहुत शानदार रही। हमने आत्मनिर्भर भारत, कौशल भारत पर चर्चा की। मैंने जनसेना की ओर से पीएम मोदी से वादा किया कि हम उनके दृष्टिकोण पर कायम रहेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।


दिल्ली में एनडीए की बैठक खत्म होने के बाद एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं और अजित पवार एनडीए की बैठक में 38 राजनीतिक दलों के साथ उपस्थित थे। एनसीपी एनडीए का अभिन्न अंग है।  एनसीपी आगे भी एनडीए के साथ मिलकर काम करेगी।


एनडीए के तीसरे कार्यकाल में तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा भारत
एनडीए की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एनडीए के सत्ता में आने से पहले 2014 में देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर थी। इस समय यह पांचवें स्थान पर है। हमारे तीसरे कार्यकाल के दौरान हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हम इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed