फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCW uncovers lapses in security, infrastructure, and investigation in Kolkata rape-murder case news in hindi

Kolkata: डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में NCW के खुलासे, घटनास्थल पर सबूत मिटाने से लेकर कई गड़बड़ियों का दावा

Sat, 17 Aug 2024 09:35 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 17 Aug 2024 09:35 AM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति ने इस घटना के संबंध में अपनी रिपोर्ट में सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और जांच में खामियों का खुलासा किया है।

विज्ञापन
NCW uncovers lapses in security, infrastructure, and investigation in Kolkata rape-murder case news in hindi
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर लगातार विवाद गहराता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जिस जगह डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की गई, वहां पर अचानक मरम्मत का काम किया गया है। इससे ये आशंका है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए वहां मरम्मत कार्य किया गया। साथ ही एनसीडब्ल्यू ने कहा कि पुलिस को तुरंत अपराध स्थल को सील कर देना चाहिए था। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति ने इस घटना के संबंध में अपनी रिपोर्ट में सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और जांच में खामियों का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के बाद खुद आयोग ने लिया संज्ञान
एनसीडब्ल्यू ने बयान जारी कर कहा, 'राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के कथित दुष्कर्म और हत्या से जुड़ी मीडिया में आई उस दुखद घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग स्थिति की गंभीरता से चिंतित है और उसने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आयोग ने तब हस्तक्षेप किया, जब उसने एक मीडिया रिपोर्ट को पढ़ा, जिसका शीर्ष था- कोलकाता दुष्कर्म-हत्या: अस्पताल के अधिकारी ने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को बताया कि उसने आत्महत्या की। यह खबर सूत्रों के हवाले से दी गई थी। इससे मामले में और चौंकाने वाले सवाल खड़े हो गए। 

जांच के लिए दो सदस्यों की समिति गठित की
कोलकाता की घटना के संबंध में मीडिया में जारी हुई खबरों के आधार पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले की जांच शुरू की थी। आयोग ने 10 अगस्त को कोलकाता के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई और घटना की गहन जांच की मांग की थी। एनसीडब्ल्यू ने इस घटना की गहनता से जांच करने के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसमें एनसीडब्ल्यू सदस्य डेलिना खोंगडुप और पश्चिम बंगाल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वकील सोमा चौधरी शामिल हैं।

पर्याप्त सुरक्षा नहीं
12 अगस्त को समिति कोलकाता पहुंची और घटना के आसपास की परिस्थितियों की कड़ाई से जांच की। एनसीडब्ल्यू को मामले की जांच के दौरान पता चला कि घटना के दौरान वहां कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे रात्रि पाली के दौरान ड्यूटी पर आए चिकित्सक, इंटर्न और नर्सों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई।



समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अपराध स्थल पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की आशंका है। उसने कहा कि जिस स्थान पर महिला चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था, वहां अचानक मरम्मत कार्य किया गया। 


जांच में कई बड़े खुलासे
एनसीडब्ल्यू ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस को अपराध स्थल को तुरंत सील कर देना चाहिए था।आयोग ने कहा कि अस्पताल में महिला चिकित्सा कर्मचारियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव था। इसमें खराब रखरखाव वाले शौचालय, रोशनी की अपर्याप्त व्यवस्था और सुरक्षा उपायों का भी पूर्ण अभाव था। 

सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था शव
महिला डॉक्टर का शव उत्तरी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर से मिला था। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई। इसके बाद एक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed