फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCW: Rekha Sharma reacted on Belagavi incident, said Our team is going to meet the victim

Belagavi Incident: बेलगावी की घटना पर रेखा शर्मा ने दी प्रतिक्रिया; NHRC ने जारी किया कर्नाटक सरकार को नोटिस

Fri, 15 Dec 2023 04:47 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 04:47 PM IST
सार

कर्नाटक के बेलगावी में हुई घटना को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। अदालत की फटकार के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि एनसीडब्ल्यू की एक टीम पीड़िता से मिलने जा रही है।

विज्ञापन
NCW: Rekha Sharma reacted on Belagavi incident, said Our team is going to meet the victim
रेखा शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के बेलगावी में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तमाम राजनीतिक दलों ने राज्य सरकार की निंदा की। सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ भाजपा ने जमकर हमला बोला है। साथ ही कर्नाटक के बेलगावी घटना पर एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एनसीडब्ल्यू की एक टीम पीड़िता से मिलने जा रही है। इस बीच, महिला को निर्वस्त्र करने और पीटने की कथित घटना पर एनएचआरसी ने कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही चार सप्ताह के भीतर सरकार को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं आयोग ने मौके पर जांच के लिए अपनी टीम भेजने का भी फैसला किया।
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार विफल रही- रेखा शर्मा
कर्नाटक के बेलगावी घटना पर एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एनसीडब्ल्यू की एक टीम पीड़िता से मिलने जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़िता से पूछा जाएगा कि क्या उन्हें कोई मदद चाहिए। कर्नाटक सरकार और पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कर्नाटक सरकार ने ऐसे मामलों पर त्वरित प्रक्रियाएं देनी चाहिए थी। मुझे लगता है हाईकोर्ट की फटकार के बाजद उन्होंने तुरंत कदम उठाया है। 
विज्ञापन


भाजपा ने खोला मोर्चा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, तब से महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराध बढ़ गए हैं। इस तरह की घटनाएं अब राज्य में रोज होने लगी है। मामले पर सरकार की निष्क्रियता कांग्रेस के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है। वहीं कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेलगावी में महिला को नग्न कराकर परेड कराए जाने की घटना पर नाराजगी जताई है। अदालत ने सवाल किया कि क्या समाज 17वीं सदी में वापस जा रहा है। अदालत ने महिला आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राज्य के गृह मंत्री ने किया दौरा, कहा- यह अमानवीय घटना
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह अपराध किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। राज्य गृह मंत्री जी परमेश्व ने इलाके का दौरा करने वाले गृह मंत्री जी परमेश्वर ने घटना को अमानवीय करार दिया।


क्या था मामला
कर्नाटक के बेलगवी जिले में महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। दरअसल महिला का बेटा एक लड़की के साथ घर छोड़कर भाग गया था, जिसकी सगाई किसी और से होने वाली थी।  इस कृत्य के बारे में पता चलने पर लड़की के परिवार के सदस्यों ने न्यू वंतामुरी गांव में उसके घर पर हमला किया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वे उसकी मां को घसीटकर ले गए। उसे निर्वस्त्र घुमाया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed