फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCW forms fact finding committee to probe matter in Anna University Physical assault case

Chennai: अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में महिला आयोग सख्त, सच सामने लाने के लिए बनाई जांच समिति

Sat, 28 Dec 2024 02:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 28 Dec 2024 02:55 PM IST
सार

अन्ना विश्वविद्यालय में एक 19 साल की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। मामला तब सामने आया, जब छात्रा ने पुलिस से खुद शिकायत की। अब महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन
NCW forms fact finding committee to probe matter in Anna University Physical assault case
राष्ट्रीय महिला आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। बढ़ते विरोध को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने सच सामने लाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया है। वहीं, राज्यपाल आरएन रवि भी शनिवार को घटना की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


क्या है मामला? 
अन्ना विश्वविद्यालय में हुई घटना ने पूरे चेन्नई को हिलाकर रख दिया है। तमिलनाडु की राजनीति गरमाने लगी है। यहां एक 19 साल की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। मामला तब सामने आया, जब छात्रा ने इसकी पुलिस से खुद शिकायत की थी। शुरू में पुलिस ने केस को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। सोशल मीडिया पर केस उछला तब पुलिस हरकत में आई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 37 वर्षीय आरोपी यूनिवर्सिटी परिसर के पास में बिरयानी बेचता है। घटना 23 दिसंबर की है। 
विज्ञापन


सच सामने लाएगा महिला आयोग
महिला आयोग ने यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग समिति का गठन किया है। समिति को इस मामले की जांच करने, घटना के पीछे के हालात का विश्लेषण करने और अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों का मूल्यांकन करने का काम सौंपा गया है।  इसके अलावा, यह समिति मामले से संबंधित अधिकारियों, पीड़िता, उसके परिवार, दोस्तों और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ भी बातचीत करेगी ताकि तथ्यों का पता लगाया जा सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उपाय सुझाए जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी को हो चुका है नोटिस जारी
महिला आयोग ने अन्ना विश्वविद्यालय में हुई यौन उत्पीड़न की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। इस संदर्भ में पहले ही तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया जा चुका है। दो सदस्यीय समिति 30 दिसंबर को चेन्नई जा सकती है। 

कौन-कौन हैं समिति में?
बता दें, दो सदस्यीय समिति में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी और महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी तथा एनएचआरसी के महाराष्ट्र और गोवा क्षेत्र के विशेष प्रतिवेदक आईपीएस (सेवानिवृत्त) प्रवीण दीक्षित शामिल हैं।

महिला आयोग का कहना है, एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी विश्वविद्यालय कैंपस के बाहर फुटपाथ पर बिरयानी बेचता है। उसके खिलाफ 2011 में भी एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ लूटपाट समेत 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी के मोबाइल में कई और लोगों के भी आपत्तिजनक वीडियो हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है।


एसआईटी गठित करने का आदेश
मद्रास हाईकोर्ट ने भी शनिवार को अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों की एक विशेष जांच दल गठित करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed