{"_id":"6169801053f73248ba41e694","slug":"ncsc-seeks-strict-action-against-those-responsible-for-lynching-man-at-farmers-protest-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान प्रदर्शन स्थल पर हत्या: अनुसूचित जाति आयोग ने हरियाणा पुलिस से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसान प्रदर्शन स्थल पर हत्या: अनुसूचित जाति आयोग ने हरियाणा पुलिस से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
Fri, 15 Oct 2021 06:53 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:53 PM IST
सार
एनसीएससी के अध्यक्ष विजय सांपला ने हत्या की निंदा करते हुए कहा कि इस संबंध में हरियाणा पुलिस से प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी गई है। निहंगों पर युवक की हत्या का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर (file photo)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा पुलिस से दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास कुंडली में किसानों के विरोध प्रदर्शन स्थल पर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। एनसीएससी के अध्यक्ष विजय सांपला ने 24 घंटे के भीतर हरियाणा पुलिस से प्रारंभिक रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
युवक की निर्मम हत्या की
दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास कुंडली में प्रदर्शन स्थल पर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, उसका हाथ काट दिया गया और उसके शरीर को लोहे के बैरीकेड से बांध दिया गया। निहंगों के एक समूह पर इस वीभत्स हत्या का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन
सांपला ने कहा कि लखबीर सिंह के रूप में पहचाने जाने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति समुदाय से है। सांपला ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि एनसीएससी ने 24 घंटे के भीतर हरियाणा पुलिस से प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में कुछ निहंग खड़े दिखाई दे रहे हैं और एक आदमी खून से लथपथ जमीन पर लेटा हुआ है। उसका कटा हुआ बायां हाथ उसके बगल में पड़ा है। क्लिप में निहंगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उस व्यक्ति को सिखों की एक पवित्र पुस्तक का अपमान करने के लिए दंडित किया गया है।