फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCRB report says there are plenty of prisoners in jails of India

देश की जेलों में कैदियों की भरमार, उत्तर प्रदेश का सबसे बुरा हाल

Wed, 06 Nov 2019 02:16 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 06 Nov 2019 02:16 AM IST
सार

  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने 2015 से 2017 के बीच जारी किए आंकड़े
  • 2017 के अंत तक 4.50 लाख कैदी देश भर की कुल 1361 जेलों में कैद थे 
  • 96383 कैदी अकेले यूपी की 70 जेलों में कैद, क्षमता से 40 हजार अधिक

विज्ञापन
NCRB report says there are plenty of prisoners in jails of India
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक देश की जेलों में कैदियों की भरमार मची है। साल 2015 से 2017 तक के आंकड़े देखें तो सबसे बुरा हाल उत्तर प्रदेश का है जहां क्षमता से करीब 40 हजार अधिक कैदी सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन


यूपी की 70 जेलों में 31 दिसंबर 2017 को 96383 कैदी बंद थे, जबकि इन जेलों की क्षमता महज 58400 कैदियों की थी। बता दें कि यूपी की जेलों मे पूरे देश की तुलना में सबसे अधिक 14.9 फीसदी कैदियों की क्षमता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक जेल की कुल 1361 जेलों में करीब साढ़े चार लाख कैदी सजा काट रहे थे। जिनमें 4,31,283 पुरुष और 18873 महिला कैदी थीं। यह संख्या जेलों की कुल क्षमता से 60 हजार अधिक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि 2015 से 2017 के बीच जेलों की क्षमता में जहां 6.8 फीसदी का इजाफा हुआ वहीं कैदियों की संख्या 7.4 फीसदी तक बढ़ गई। अधिग्रहण दर के लिहाज से देखें तो यूपी सर्वाधिक 165 फीसदी के साथ पहले स्थान पर है।

इसके बाद छत्तीसगढ़ 157.23 फीसदी के साथ दूसरे और 151.22 फीसदी के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक कैदियों की संख्या में तेजी से हुए इजाफे के कारण देश भर की अधिग्रहण दर 2015 में 114.4 फीसदी से बढ़कर 2017 में 115.1 हो गई।

देशभर की जेलों में यूं बढ़े कैदी  

 
साल कैदी (लाख में) कितनी बढ़ी क्षमता (लाख में)
2015 4.19 3.66
2016 4.33 3.80
2017 4.50 3.91
 

अकेले छह राज्यों में 56.8 फीसदी कैदी

देश के कुल कैदियों का 56.8 फीसदी अकेले छह राज्यों की जेल में बंद हैं। इनमें यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।  2017 के अंत तक यूपी के बाद बिहार में सबसे अधिक 58 जेलों में 40186 कैदी बंद थे। तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश की 123 जेलों में 38708 कैदी थे। वहीं महाराष्ट्र में 33699, पंजाब में 24048 और पश्चिम बंगाल में 23092 कैदी बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed