फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCRB Report : claims cases of murder, kidnapping and sexual abuse of children increased

NCRB Report : एनसीआरबी की रिपोर्ट में दावा- देश में बढ़े हत्या, अपहरण और बच्चों के यौन शोषण के मामले

Wed, 31 Aug 2022 06:07 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 31 Aug 2022 06:07 AM IST
सार

दुष्कर्म के कुल 3,217 मामलों में से 1,232 अकेले दिल्ली के थे। 503 दुष्कर्म के साथ जयपुर दूसरा रहा। लखनऊ में 97, कानपुर में 35 व गाजियाबाद में 32 दुष्कर्म हुए। वहीं, सबसे कम कोलकाता में 11 मामले दर्ज हुए।

विज्ञापन
NCRB Report : claims cases of murder, kidnapping and sexual abuse of children increased
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वर्ष 2021 देश में अपराधों की तेज वृद्धि वाला साल बना। पूरे साल में 31,677 महिलाओं से दुष्कर्म हुए, जो 2020 से 3,631 (12%) ज्यादा हैं। सड़क हादसों में भी 1,37,430 लोगों की मौत हुई, जो 2020 से 28,046 (14.35%) ज्यादा हैं। अपहरण तो 16,902 (20%) बढ़कर 1,01,707 पर पहुंच गए। इसी प्रकार हत्या, दुष्कर्म के प्रयास, जानलेवा हमले, मानव तस्करी, फ्रॉड, बच्चों व महिलाओं से अपराध सभी में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) 2021 की ताजा रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। यह वृद्धि कोरोना में 2020 में लगे लॉकडाउन के बाद 2019 के स्तर पर फिर लौटती दिखाई दी। एनसीआरबी ने साल 2019, 2020 और 2021 के तुलनात्मक आंकड़े जारी किए हैं। इससे समझा जा सकता है कि बड़े अपराधों में 2020 के मुकाबले 2021 में तेजी से वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


पिछले तीन साल में प्रमुख अपराध
अपराध 2019 2020 2021
हत्या 28,915 29,193 29,272
सड़क हादसों में मौत 1,36,852 1,20,176 1,37,430
दुष्कर्म 32,032 28,046 31,677
दुष्कर्म का प्रयास 88,259 85,392 89,200
अपहरण 1,05,036 84,805 1,01,707
बंधक रखना 18,732 19,061 23,081
मानव तस्करी 1,333 947 1,219
पॉक्सो 47,324 47,221 53,874
शराब-नारकोटिक्स 9,22,264 9,31,268 10,93,028
पर्यावरण व प्रदूषण 34,676 61,767 64,471

पॉक्सो
पॉक्सो के तहत प्रमुख शहरों में 5,921 मामले दर्ज हुए। सबसे ज्यादा 1,436 केस दिल्ली के थे। लखनऊ 236, कानपुर में 119 और गाजियाबाद में 93 मामले सामने आए। मुंबई में 1,062, चेन्नई में 456, बंगलूरू में 403 व हैदराबाद में 403 मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याएं : मर्डर कैपिटल बनी दिल्ली
19 मेट्रो शहरों में कुल 2,012 लोगों की हत्या हुई। इनमें से 23.45% यानी हर चौथी हत्या दिल्ली में हुई। यूपी में सबसे ज्यादा लखनऊ में 104 हत्याएं हुई। कानपुर में 48 व गाजियाबाद में 27 हत्याएं दर्ज हुईं। दिल्ली में 472, मुंबई 164, चेन्नई 164, बंगलूरू 162 तथा सूरत में 125 हत्याएं हुईं।


दुष्कर्म : कोलकाता में सबसे कम मामले
दुष्कर्म के कुल 3,217 मामलों में से 1,232 अकेले दिल्ली के थे। 503 दुष्कर्म के साथ जयपुर दूसरा रहा। लखनऊ में 97, कानपुर में 35 व गाजियाबाद में 32 दुष्कर्म हुए। वहीं, सबसे कम कोलकाता में 11 मामले दर्ज हुए। दिल्ली में 1,232, जयपुर में 503, मुंबई में 366, इंदौर में 165, बंगलूरू में 117 मामले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed