फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCRB Report: 12000 people killed in train accident in 2020 and more than 13000 train accident across the country last year

एनसीआरबी रिपोर्ट: ट्रेन हादसों में 12 हजार लोगों की हुई मौत, 2020 में हर दिन 32 लोगों ने गंवाई अपनी जान 

Sun, 31 Oct 2021 08:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Oct 2021 08:51 AM IST
सार

एनसीआरबी का यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। क्योंकि, देश में इतने ट्रेन हादसे और इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत तब हुई है, जब लॉकडाउन के कारण 45 प्रतिशत ट्रेने संचालित नहीं हो रहीं थीं। 
 

विज्ञापन
NCRB Report: 12000 people killed in train accident in 2020 and more than 13000 train accident across the country last year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2020 में देश भर में 13 हजार से ज्यादा रेल दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में करीब 12 हजार लोगों की मौत हो गई। यह खुलासा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल ट्रेन हादसों में प्रतिदिन मरने वालों की संख्या 32 थी। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 8400 लोगों (करीब 70 प्रतिशत) की मौत ट्रेन से गिरने या फिर रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ट्रेन हादसे
एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ट्रने हादसे हुए हैं। तो वहीं उत्तर प्रदेश का इसमें दूसरा स्थान है। महाराष्ट्र में जहां रेल हादसों में 1922 लोगों की मौत हुई है तो वहीं उत्तर प्रदेश में 1558 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा रेलवे क्रासिंग पर हुए हादसों में उत्तर प्रदेश के पास शर्मनाक रिकॉर्ड है। केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे क्रासिंग में हुई भिडंत में उत्तर प्रदेश टॉप पर है। वहीं दूसरा नंबर बिहार तो तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है। 
विज्ञापन


2019 के मुकाबले सुधरी स्थिति
2020 में सामने आए आंकड़ों में रेल दुर्घटनाओं की स्थिति कुछ सुधरी हुई दिख रही है। आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में जहां 27,987 रेल दुर्घटनाएं हुई थीं, तो 2020 में 13,018 हादसे हुए। 2020 में हुए हादसों में 9117 हादसे ऐसे हैं, जिसमें या तो यात्री की ट्रेन से गिर गया या फिर वह क्रॉसिंग या अन्य जगहों पर ट्रेन के सामने आ गया। इस तरह के हादसों में देशभर में 8400 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed