फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCPCR writes to Junagadh SP, demands action over minors taking part in violence

Delhi : NCPCR ने जूनागढ़ एसपी को लिखी चिट्ठी- नाबालिगों के हिंसा में शामिल होने पर कार्रवाई की मांग

Mon, 19 Jun 2023 04:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 04:23 AM IST
सार

जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि मजेवाड़ी गेट के पास एक दरगाह है। जूनागढ़ नगर पालिका द्वारा दरगाह को नोटिस दिया गया और पांच दिन में दरगाह की वैधता को लेकर कागजात जमा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
NCPCR writes to Junagadh SP, demands action over minors taking part in violence
NCPCR chairperson Priyank Kanoongo - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के जूनागढ़ इलाके में हिंसा मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने रविवार को जूनागढ़ के एसपी को पत्र लिखा। एनसीपीसीआर ने हिंसा की जांच शुरू करने का आग्रह किया जिसमें नाबालिग बच्चों को हिंसक गतिविधियों में लिप्त बताया गया। आयोग ने जूनागढ़ एसपी को पत्र मिलने के सात दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से जानकारी मिली है कि जूनागढ़ में एक अवैध अतिक्रमण को हटाने गई पुलिस पर हमला किया गया। इसके अलावा साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने व पत्थरबाज़ी में अपराधियों द्वारा बच्चों का इस्तेमाल किया गया है। बच्चों को हिंसा में शामिल कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


एक की हुई थी मौत
जूनागढ़ नगर निगम की एक दरगाह को गिराने की योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ द्वारा गुजरात पुलिस कर्मियों पर किए गए पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ट्विटर पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए, एनसीपीसीआर ने कहा कि कई बच्चों को पथराव करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि मजेवाड़ी गेट के पास एक दरगाह है। जूनागढ़ नगर पालिका द्वारा दरगाह को नोटिस दिया गया और पांच दिन में दरगाह की वैधता को लेकर कागजात जमा करने का निर्देश दिया। शुक्रवार रात करीब 500-600 लोगों की भीड़ दरगाह के पास जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से सड़क जाम ना करने की अपील की लेकिन रात सवा दस बजे के करीब गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। 


पथराव में डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं पथराव में एक डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने 174 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया पथराव के चलते उसकी मौत हुई है लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। उपद्रवियों ने हंगामे के दौरान कुछ वाहनों में आग लगा दी। घटना को राज्य के गृह विभाग ने गंभीरता से लिया है और पुलिस के आला अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं। घटना के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed