{"_id":"66c483a83b80efc51508e1ea","slug":"ncpcr-to-dispatch-team-to-probe-thane-sexual-assault-case-questions-delay-in-lodging-fir-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम करेगी बदलापुर मामले की जांच, FIR कराने में देरी पर सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम करेगी बदलापुर मामले की जांच, FIR कराने में देरी पर सवाल
Tue, 20 Aug 2024 05:23 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:23 PM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जहां राज्य सरकार सख्त है, वहीं जनता भी इसे लेकर आक्रोशित है। जिसकी वजह लोकल ट्रेन सेवा बाधित हुई है। अब एनसीपीसीआर एक टीम भेजकर इसकी जांच कराएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम करेगी बदलापुर मामले की जांच
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक स्कूल में बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) एक टीम वहां भेजेगा। वहीं शीर्ष बाल अधिकार निकाय ने मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी पर भी सवाल उठाया है।
एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने मामले में पूछा सवाल
इधर एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त की और घोषणा की कि मामले की जांच के लिए एक टीम भेजी जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता को एफआईआर दर्ज कराने के लिए 12 घंटे तक इंतजार क्यों करवाया। प्रियांक कानूनगो ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी करूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि सभी लापरवाह पुलिस अधिकारियों को दंडित किया जाए।
परिजनों ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की
बता दें कि बदलापुर में एक स्कूल में बच्चियों के साथ हुए इस वारदात से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है, खास तौर पर स्थानीय पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज करने में कथित देरी पर लोगों का गुस्सा और फूटा है। वहीं घटना से आक्रोशित माता-पिता के साथ स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए रेलवे सेवा बाधित की और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
मामले में कब क्या हुआ?
17 अगस्त को पुलिस ने ठाणे के बदलापुर में मौजूद एक स्कूल के एक अटेंडेंट को किंडरगार्टन में पढ़ने वाली तीन और चार साल की दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने स्कूल के शौचालय में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया। लड़कियों ने अपने माता-पिता को बताया था कि अटेंडेंट ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी अटेंडेंट गिरफ्तार कर लिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन