{"_id":"678e2a833076ef7e9509d2dd","slug":"ncp-won-t-tolerate-attempts-to-create-communal-discord-in-maharashtra-ajit-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अजित पवार बोले- सांप्रदायिकता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, NCP में शामिल नहीं होंगे दागी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अजित पवार बोले- सांप्रदायिकता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, NCP में शामिल नहीं होंगे दागी
Mon, 20 Jan 2025 04:20 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना (महाराष्ट्र)
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 20 Jan 2025 04:20 PM IST
सार
Maharashtra: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने आज जालना में राकांपा के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो समुदायों के बीच नफरत फैलाए और बांटने की राजनीति करे
विज्ञापन
अजित पवार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) धर्मनिरपेक्ष राजनीति में भरोसा करती है और राज्य में सांप्रदायिकता फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र हमेशा प्रगतिशील विचार और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक रहा है। राकांपा एकता और धर्मनिरपेक्षता के लिए खड़ी है।
विज्ञापन
'दागी या खराब छवि वाले लोग राकांपा में नहीं होंगे शामिल'
जालना में राकांपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन करते वक्त अजित पवार ने कहा, हम ऐसे किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो विभिन्न समुदायों में नफरत फैलाए और बांटने की राजनीति करे। उन्होंने कहा कि राकांपा में खराब छवि वाले या दागी लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, मैं पार्टी सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वे हमारी पार्टी में दागी लोगों को शामिल न करें।
विज्ञापन
माझी लड़की बहिन योजना को लेकर कही ये बात
इसके अलावा, अजित पवार ने 'माझी लड़की बहिन योजना' के लिए जो महिलाएं पात्र नहीं हैं, उनसे अपील की कि वे स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ दें। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के लिए है। पवार ने कहा, जो लोग आयकर का भुगतान करते हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्हें स्वेच्छा से इस लाभ को छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पात्र लाभार्थियों को अगले महीने से उनके मासिक भत्ते मिलेंगे।
विज्ञापन
ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों पर साधा निशाना
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर उन्होंने विपक्षी पर दोहरे रुख का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जब विपक्ष दल कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम की तारीफ करते हैं, लेकिन जब हारते हैं तो उन्हीं मशीनों पर आरोप लगाते हैं। पवार ने राकांपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्थानीय निकाय चुनावों के लिए तैयार रहें।