फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP the first party who ready to hack evm infront of election commission

ईवीएम पर केवल NCP ने स्वीकारी आयोग की चुनौती, सबसे ज्यादा शोर मचाने वाले पीछे हटे

Sat, 27 May 2017 04:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: sharad mishra
amarujala.com- Presented by: sharad mishra Updated Sat, 27 May 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
NCP the first party who ready to hack evm infront of election commission
ईवीएम - फोटो : Indian Express

ईवीएम पर सबसे ज्यादा सवाल उठाने वाली आम आदमी पार्टी अब चुनाव आयोग की चुनौती स्वीकार करने से पीछे हट गई है। पार्टी ने ईवीएम के मदर बोर्ड में बदलाव करने की इजाजत नहीं मिलने पर हैकाथॉन में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


पार्टी ने मौजूदा स्वरूप में हैकाथॉन को एक प्रदर्शनी करार दिया है। इस मामले में सिर्फ शरद पवार की एनसीपी और माकपा ने आयोग की चुनौती को स्वीकार किया है। बसपा, कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी चुनौती लेने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन


इस चैलेंज में भाग लेने के लिए नाम भेजने की अंतिम तारीख शुक्रवार थी। आयोग ने 3 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ईवीएम में छेड़छाड़ साबित करने का कार्यक्रम तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी ने अपने तीन प्रतिनिधियों को ईवीएम चैलेंज में भाग लेने के लिए नामित किया है। पार्टी ने चुनाव आयोग के चैलेंज के लिए बनाए गए फ्रेमवर्क के तहत किसी खास ईवीएम को नहीं चुना है, बल्कि इसका फैसला चुनाव आयोग पर ही छोड़ दिया है।

जबकि देर शाम आयोग ने कहा कि माकपा दूसरी पार्टी है, जिसने ईवीएम हैक करने की चुनौती को स्वीकार किया। चुनाव आयोग हाल में संपन्न पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुए ईवीएम को चैलेंज के लिए लाएगा। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी और बसपा ने प्रमुखता से ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया को बताया कि आयोग की इज्जत करने के बावजूद यह कहना पड़ रहा है कि हैकाथॉन के नाम पर आयोग एक प्रदर्शनी करवा रहा है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने तो इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया था और विधानसभा में ही मशीन को हैक करने का लाइव शो दिखाया गया। पार्टी ने शुक्रवार को ईवीएम चैलेंज के लिए तय किए गए आयोग के मानदंड पर असहमति जताई।


वहीं आप और कांग्रेस ने पत्र लिख कर कहा है कि चुनाव आयोग ईवीएम में बिना रोक-टोक के हैकाथन कराने से क्यों भाग रहा है। जबकि भाकपा, भाजपा और रालोद ने चैलेंज को सिर्फ देखने में रुचि दिखाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed