फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP-Sharad Pawar faction leader Jitendra Awhad said Lord Ram was not a vegetarian

Maharasthra: कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भगवान पर राजनीति, शरद वाली NCP के नेता बोले- राम शाकाहारी नहीं...

Thu, 04 Jan 2024 09:30 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 Jan 2024 09:30 AM IST
सार

डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि कोई कुछ भी कहे, सच्चाई यह है कि हमें आजादी गांधी और नेहरू की वजह से ही मिली। यह तथ्य कि इतने बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के नेता गांधी जी ओबीसी थे, आरएसएस को स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन
NCP-Sharad Pawar faction leader Jitendra Awhad said Lord Ram was not a vegetarian
महाराष्ट्र के मंत्री जीतेंद्र आव्हाड (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन सबके बीच शरद पवार वाली एनसीपी के नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने भगवान राम को मांसाहारी बताया है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के शिरडी में बुधवार को एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 14 साल तक जंगल में रहेगा वो शाकाहारी भोजन खोजने कहां जाएगा? उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या यह सही बात है या नहीं?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कोई कुछ भी कहे, सच्चाई यह है कि हमें आजादी गांधी और नेहरू की वजह से ही मिली। यह तथ्य कि इतने बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के नेता गांधी जी ओबीसी थे, उन्हें (आरएसएस को) स्वीकार्य नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि गांधीजी की हत्या के पीछे का असली कारण जातिवाद था।


कर्नाटक में भी बवाल
गौरतलब है, कांग्रेस शासित कर्नाटक में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 31 साल पुराने मामले में श्रीकांत पुजारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसपर भाजपा भड़क गई है। उसका आरोप है कि राज्य सरकार ओछी राजनीति कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया साफ कह चुके हैं कि इसमें कोई राजनीति नहीं है और यह महज संयोग है कि गिरफ्तारी राम मंदिर के उद्घाटन से पहले हुई है।

सीएम का कहना है कि श्रीकांत अवैध शराब बिक्री, जुआ सहित 16 असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा है। अगर ऐसे लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है और उन्हें खुलेआम घूमने की इजाजत दी जाती है तो भगवान राम भी इसे माफ नहीं करेंगे। वहीं, इन सबके बीच, सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने भी एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र बन जाता है तो भारत अफगानिस्तान और पाकिस्तान की तरह हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed