{"_id":"62d85f4f0fbdf3704e10d339","slug":"ncp-president-sharad-pawar-has-dissolved-all-departments-and-cells-of-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Politics: राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के सभी विभाग और प्रकोष्ठ को किया भंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Politics: राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के सभी विभाग और प्रकोष्ठ को किया भंग
Thu, 21 Jul 2022 01:32 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:32 AM IST
सार
इस संबंध में राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के अनुमोदन से सभी विभाग व प्रभार तत्काल प्रभाव से भंग किए जाते हैं।
विज्ञापन
शरद पवार।
- फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को पार्टी के सभी विभागों व प्रकोष्ठ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। राकांपा के वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस संबंध में राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के अनुमोदन से सभी विभाग व प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग किए जाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अचानक उठाए गए इस कदम के कारण का खुलासा नहीं किया है। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार के पतन के तीन हफ्ते के बाद यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव से पहले पुराने पदाधिकारियों को बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
एनसीपी शिवसेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का एक प्रमुख घटक था। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में एक वर्ग द्वारा विद्रोह के बाद जून के अंत में यह सरकार गिर गई थी।
विज्ञापन