मुंबई: एनसीपी नेताओं की बैठक, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सुप्रिया सुले समेत कई मौजूद
एनसीपी के नेताओं ने मंगलवार की शाम मुंबई में एक बैठक की। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी नेता सुप्रिया सुले समेत कई अन्य नेता मौजूद हैं।
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की एक बैठक पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल के मुंबई स्थित आवास पर हो रही है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, पार्टी नेता सुप्रिया सुले, छगन भुजबल और अन्य मौजूद हैं।
Mumbai: Meeting of Nationalist Congress Party (NCP) underway at the residence of party Praful Patel. Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, party leaders Supriya Sule, Chhagan Bhujbal and others present. pic.twitter.com/2k6H7SuzTr
— ANI (@ANI) June 29, 2021विज्ञापन
संजय राउत ने ठाकरे व शरद पवार से की थी अलग-अलग मुलाकात
एक दिन पहले सोमवार को ही शिवसेना नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से अलग-अलग मुलाकात की थी। पिछले तीन दिनों में दोनों नेताओं के साथ उनकी यह दूसरी मुलाकात थी। पवार से उनके आवास पर मुलाकात करने से पहले राउत ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में उनसे करीब दो घंटे तक चर्चा की थी।
इस सवाल पर कि क्या वह मुख्यमंत्री की ओर से पवार को कोई संदेश ले जा रहे हैं, राउत ने कहा था, 'अगर कोई संदेश है तो मैं आपको क्यों बताऊंगा। मैं इसे पवार साहब को बताऊंगा।' राउत ने कहा कि पवार पहले ही कह चुके हैं कि महागठबंधन सरकार अच्छा काम कर रही है और मुख्यमंत्री ठाकरे के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।