{"_id":"650e7a548b404af25709220a","slug":"ncp-leader-supriya-sule-and-jdu-leader-rajiv-ranjan-reacts-on-ramesh-bidhuri-statement-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश बिधूड़ी: भाजपा सांसद के खिलाफ सुप्रिया सुले ने किया प्रस्ताव पेश, जेडीयू सांसद ने भी की निंदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रमेश बिधूड़ी: भाजपा सांसद के खिलाफ सुप्रिया सुले ने किया प्रस्ताव पेश, जेडीयू सांसद ने भी की निंदा
Sat, 23 Sep 2023 11:17 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:17 AM IST
सार
सुप्रिया सुले ने बताया कि ठीक दो दिन पहले भी उसने संसद के वरिष्ठ सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की थी। उन्होंने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है।
विज्ञापन
Supriya Sule, Rajiv Ranjan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के विशेष सत्र में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान रमेश बिधूड़ी के भाषण पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, बिधूड़ी भाषण के दौरान बीएसपी सांसद के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखे। उनके इस व्यवहार पर राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने भाजपा सांसद बिधूड़ी को अपराधी बताया है।
सुप्रिया सुले ने कहा, 'वह (रमेश बिधूड़ी) एक अपराधी है। मैंने टीएमसी नेता के साथ मिलकर स्पीकर को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें हम बिधूड़ी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव ला रहे हैं। यह व्यवहार करने का कोई तरीका नहीं है। ठीक दो दिन पहले भी उसने संसद के वरिष्ठ सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की थी। क्या ये लोकतंत्र है? मैं ऐसे व्यवहार की निंदा करती हूं। इसके लिए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया जाना चाहिए, जो मैंने किया।'
संसद में बसपा सांसद दानिश अली पर रमेश बिधूड़ी के अभद्र टिप्पणी का विरोध करते हुए जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा, 'यह भाजपा सांसद का एक बहुत ही शर्मनाक और अनुचित व्यवहार था। जब सबकुछ कैमरे के सामने हुआ तो भाजपा को इस आधार पर उन्हें निकालने का फैसला लेना चाहिए। तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी की सदस्यता से भी हटा देना चाहिए।'
विज्ञापन
कांग्रेस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। उन्होंने कहा कि एक प्रमुख राजनीतिक दल के सदस्य के खिलाफ खुलेआम अपमानजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया।