फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   NCP leader Nawab Malik calls congress for withdrawal of Seva Dal booklet on Vir Savarkar

सावरकर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर भड़के एनसीपी नेता नवाब मलिक

Sat, 04 Jan 2020 02:31 PM IST
बीबीसी Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2020 02:31 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कांग्रेस सेवादल की पत्रिका में सावरकर और गोडसे के बीच शारीरिक संबंधों को लेकर छपे लेख पर अपनी आपत्ति जताई है। नवाब मलिक शरद पवार की पार्टी एनसीपी से आते हैं, जिसने कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है।

विज्ञापन
NCP leader Nawab Malik calls congress for withdrawal of Seva Dal booklet on Vir Savarkar
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

उन्होंने कहा है, "मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस ने जानबूझकर ऐसा किया है। कांग्रेस सेवादल ने अलग अलग नेताओं को लेकर पुस्तिका निकाली है जिसमें वीर सावरकर पर भी पुस्तक निकाली गई है। लेकिन जिस तरह से आपत्तिजनक लेख लिखा गया है मुझे लगता है, यह उचित नहीं है।" मलिक ने कांग्रेस से इस पुस्तिका को वापस लेने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है, "वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, वैचारिक लड़ाई हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत लांछन लगा देने और वो भी ऐसे समय में जब व्यक्ति जीवित नहीं है, ये ठीक नहीं है। हम विनती करते हैं कांग्रेस से कि वो पुस्तक को वापस ले और जिस लेखक ने उसे लिखा है उससे वो बात करे। इस तरह की चीजें आगे न हों वो यह सुनिश्चित करें।"

विज्ञापन

क्या है मामला?

भोपाल में हुए कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में 'वीर सावरकर, कितने वीर' नाम की बुकलेट बांटी गई है। इस किताब में डॉमिनिक लापिए और लैरी कॉलिन्स की किताब 'फ्रीडम एट मिडनाइट' के हवाले से दावा किया गया है कि वीर सावरकर के नाथूराम गोडसे के साथ समलैंगिक संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बुकलेट में सावरकर के बारे में छपी टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना के साथ-साथ विनायक सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने सख़्त आपत्ति की है।

शिवसेना की प्रतिक्रिया

शिव सेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस सेवादल के बुकलेट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "सावरकर एक महान व्यक्ति थे। एक तबका उनके ख़िलाफ बोलता रहता है। वो चाहे जो भी लोग हों, ये उनके दिमाग की गंदगी दिखलाता है।"

भाजपा की प्रतिक्रिया

वहीं, भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, "वीर सावरकर के बारे में महात्मा गांधी ने यंग इंडिया में उनकी तारीफ लिखी। इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के तौर पर उनका टिकट जारी किया। उन्होंने यह भी लिखा कि वीर सावरकर महान योद्धा थे।"

उन्होंने आगे कहा, "ये महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी के विचारों पर चलने वाली कांग्रेस नहीं है बल्कि ये वामपंथियों के विचारों पर चलने वाली कांग्रेस है। कोई वैचारिक बहस हो तो बात समझ में आती है लेकिन अश्लील, अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां करना न सिर्फ वीर सावरकर बल्कि सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है।"

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, "इस मामले में कांग्रेस की सोच वही है जो पूरे देश की है। सावरकर की भूमिका के बारे में जो इतिहास में दर्ज है वही हमारा भी कहना है।"

उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी उन्हें भले वीर कहे लेकिन यह सच है कि जब उन्होंने अंग्रेजों से क्षमा याचना की तब कहीं जाकर वो जेल से बाहर आए। सावरकर टू नेशन थ्योरी के सबसे बड़े समर्थक थे।" वहीं, आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कांग्रेस का कहना है कि इस के बारे में सेवादल से बात की जाएगी।



पंकज चतुर्वेदी ने कहा, "इसके के बारे में सेवादल से पूछा जाएगा कि इसका सोर्स क्या है, कहां से उन्होंने ये चीजें ली हैं। क्योंकि कांग्रेस की संस्कृति किसी का अपमान करने की नहीं है और न ही हम किसी के प्रति अपत्तिजनक बातें करें।" बहरहाल इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के वजह से राज्य में कांग्रेस और भाजपा एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed