{"_id":"5dbbec818ebc3e93bc19bf4e","slug":"ncp-congress-will-sit-in-opposition-ajit-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना को झटका, अजित पवार ने कहा- विपक्ष में बैठेगी एनसीपी और कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना को झटका, अजित पवार ने कहा- विपक्ष में बैठेगी एनसीपी और कांग्रेस
Fri, 01 Nov 2019 02:29 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 01 Nov 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे-अजित पवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार के गठन के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना में जारी सियासी रस्साकशी के बीच एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा है कि उनकी पार्टी और सहयोगी दल कांग्रेस विपक्ष में बैठेंगे। पवार ने कहा कि चुनाव के परिणाम से साफ है कि उन्हें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है और वह ऐसा ही करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने गुरुवार की रात पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर राकांपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक करने के बाद यह टिप्पणी की। उनकी यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब यह अटकलें चल रही हैं कि शिवसेना और एनसीपी राज्य में सरकार बनाएगी और कांग्रेस उन्हें बाहर से समर्थन देगी।
विज्ञापन
एनसीपी ने राज्य में 54 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती है। इधर, भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं। पवार ने शिवसेना और भाजपा के बीच जारी तनातनी पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना सरकार के गठन पर चर्चा करके किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकती हैं। पवार ने कहा कि एनसीपी, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल एक-दो दिन में फसल खराब होने के मु्द्दे को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बाबासाहेब थोराट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण ने बृहस्पतिवार की सुबह में शरद पवार से मुलाकात की थी। बाद में तीनों पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। बताया जाता है कि गांधी ने शुक्रवार दोपहर इन तीनों नेताओं के अलावा कांग्रेस के दो अन्य नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की।