{"_id":"5c863635bdec222aaf37b1fb","slug":"ncp-chief-sharad-pawar-will-not-contest-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार, कहा- मैं पहले ही 14 बार चुनाव लड़ चुका हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार, कहा- मैं पहले ही 14 बार चुनाव लड़ चुका हूं
Mon, 11 Mar 2019 03:49 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह महाराष्ट्र की किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि मेरे परिवार के दो सदस्य पहले ही चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए लगा कि अब सही समय है और मैंने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया क्योंकि मैं पहले ही 14 बार चुनाव लड़ चुका हूं।'
विज्ञापन
NCP Chief Sharad Pawar: I thought that already two members of my family are contesting polls this time and hence I felt this is right time to take decision to not contest since I already have contested 14 times in the past pic.twitter.com/Q7ElDQqXte
— ANI (@ANI) March 11, 2019विज्ञापन
इससे पहले माढा लोकसभा सीट से शरद पवार (78) के चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी। फिलहाल, एनसीपी प्रमुख राज्यसभा के सदस्य हैं। गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के कुछ साथी उनसे माढा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध कर रहे थे। फिलहाल, इस सीट से पार्टी नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल सांसद हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि पीएम बनने की इच्छा पवार के साथ जुड़ी रही है। हालांकि वह पूर्व में कह भी चुके हैं कि उनकी नजर प्रधानमंत्री पद पर नहीं है।