फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ncp chief sharad pawar stand in support of eight mps who are protesting in parliament premises

आठ निलंबित सांसदों के समर्थन में उतरे शरद पवार, एक दिन का रखेंगे उपवास

Tue, 22 Sep 2020 01:19 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 22 Sep 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
ncp chief sharad pawar stand in support of eight mps who are protesting in parliament premises
शरद पवार - फोटो : ANI

राज्यसभा से निलंबित आठ सांसदों को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार का साथ मिला है। शरद पवार ने ट्वीट कर एलान किया है कि वो इन सांसदों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखेंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं उन सांसदों के आंदोलन में हिस्सा लूंगा और उनके समर्थन में एक दिन का व्रत रखूंगा।

विज्ञापन


दरअसल, राज्यसभा में कृषि बिल के दौरान हंगामा करने वाले आठ सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। इन सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सरकार की ओर से कार्रवाई करने का प्रस्ताव पेश किया गया, जिसके बाद ध्वनिमत से उसे मंजूरी मिली। सरकार के इस प्रस्ताव के बाद सांसदों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने रविवार के दिन हुए हंगामे को निंदनीय बताया और कहा कि वह सबसे बुरा दिन था। कार्रवाई होने के बाद आठ सांसद परिसर से बाहर नहीं गए और कार्रवाई को पांच बार स्थगित करना पड़ा। इसके कुछ देर बाद निलंबित सांसदों ने विपक्षी पार्टियों के सांसदों के साथ मिलकर गांधी प्रतिमा के पास धरना करना शुरू कर दिया।


आज सांसदों ने अपना धरना वापस ले लिया है। जिन सांसदों को निलंबित किया गया था वो हैं, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन, आप पार्टी से संजय सिंह, कांग्रेस से रिपुन बोरा, नासिर हुसैन, राजीव सातव, सीपीएम से केके राकेश औऱ ए करीम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed