फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Chief Sharad Pawar slammed central government over protest of farmers in Delhi on Republic Day

किसानों के प्रदर्शन पर बोले शरद पवार, प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का 'पाप' न करे केंद्र

Tue, 26 Jan 2021 09:04 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Jan 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
NCP Chief Sharad Pawar slammed central government over protest of farmers in Delhi on Republic Day
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के मद्देनजर एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को केंद्र सरकार को आगाह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जो हुआ, उसका समर्थन नहीं किया जा सकता लेकिन वो कारण भी नरअंदाज नहीं किए जा सकते जिनकी वजह से ऐसी स्थिति बनी।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार से कहा कि वह नए कृषि कानूनों को रद्द करने के मुद्दे पर किसानों से वार्ता करे और मुद्दे पर अपना ‘‘अड़ियल रवैया’’ छोड़े। पवार ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया तो पंजाब में अशांति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए मोदी सरकार को यह पाप नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली तो केंद्र और कानून व्यवस्था से जुड़े लोगों से उम्मीद थी कि वे उनसे संवेदनशील तरीके से निपटें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एनसीपी प्रमुख पवार ने कहा कि दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को आहत किए उनकी मांगों पर कोई रास्ता निकाला जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के गलत नजरिए से बिगड़ी स्थिति
एनसीपी नेता ने कहा कि उन्हें जो सूचना मिली है, उसके अनुसार ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों पर कड़ी शर्तें लगाई गई थीं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से उनके 50-60 दिन के आंदोलन और उनके धैर्य को ध्यान में रखकर निपटा जाना चाहिए था, लेकिन अधिकारियों ने एक अलग नजरिया अपनाया जिससे स्थिति खराब हुई है।


कारण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है
पवार ने कहा कि आज हुई घटनाओं का कोई बचाव नहीं कर सकता, लेकिन यह क्यों हो रहा है, कोई इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज दिल्ली के लाल किले और आईटीओ पर जमकर उत्पात मचाया और पुलिस से भी भिड़े। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed