फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP chief Sharad Pawar, Shibu soren and various leaders filed nomination for Rajya Sabha

शरद पवार, शिबू सोरेन समेत कई नेताओं ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

Wed, 11 Mar 2020 10:18 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 11 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
NCP chief Sharad Pawar, Shibu soren and various leaders filed nomination for Rajya Sabha
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : amar ujala

एनसीपी प्रमुख शरद पवार, झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन समेत कई दिग्गजों ने अपने अपने राज्यों से बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। पवार ने महाराष्ट्र और सोरेन ने झारखंड की सीट से नामांकन भरा। इनके अलावा बीजद के चार उम्मीदवारों ने ओडिशा और वाईएसआर कांग्रेस के चार उम्मीदवारों ने आंध्र प्रदेश से नामांकन भरा।

विज्ञापन


देश के 17 राज्यों की 55 सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होने हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 13 मार्च है। महाराष्ट्र से एनसीपी प्रमुख शरद पवार के अलावा पूर्व मंत्री फौजिया खान गुरुवार को नामांकल दाखिल करेंगी। 
विज्ञापन


बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की मौजूदगी में सुभाष सिंह, मुन्ना खान, सुजीत कुमार और ममता महंता ने पर्चा भरा। उधर, आंध्र प्रदेश की चार सीटों के लिए वाईएसआर कांग्रेस के उप मुख्यमंत्री पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, मंत्री मोपीदेवी वेंकट रमना, उद्योगपति अला अयोध्या रामी रेड्डी और रिलायंस इंडस्टीज लिमिटेड के वरिष्ठ समूह अध्यक्ष परीमल नाथवानी ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडीयू से हरिवंश और रामनाथ ठाकुर होंगे उम्मीदवार
बिहार से आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए जेडीयू ने बुधवार को हरिवंश और रामनाथ ठाकुर के नामों की घोषणा कर दी है। दोनों नेता बहुत जल्द अपना नामांकन दाखिल करेंगे। हरिवंश अभी राज्यसभा में उप सभापति हैं। बिहार की पांच राज्यसभा सीटें खाली होनी हैं।

असम से पत्रकार अजीत भुयान हाेंगे निर्दलीय उम्मीदवार
वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजीत भुयान राज्यसभा चुनाव में असम से निर्दलीय उम्मीदवारी करेंगे। कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने भी अजीत को अपना समर्थन दिया है। असम की तीन सीटें 9 अप्रैल को खाली हो रही हैं। 

महाराष्ट्र में नहीं आएगी मध्य प्रदेश जैसी नौबत : शरद पवार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। मगर महाराष्ट्र में ऐसी कोई खतरनाक स्थिति नहीं है। राज्य में तीन दलों की महाविकास अघाड़ी सरकार के शिल्पकार एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने बुधवार को यह दावा किया।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सक्षम नेता हैं। जनता को भी उन पर विश्वास है। राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की तुलना में महाराष्ट्र की स्थिति अच्छी है। मध्य प्रदेश सरकार को लेकर आशंका है, लेकिन यह देखना होगा कि कमलनाथ इसको लेकर क्या कदम उठाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा करनी चाहिए थी। 

पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रशंसा की और कहा कि वह सबको साथ लेकर चल रहे हैं इसलिए मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम का असर महाराष्ट्र में नहीं होगा। हालांकि विपक्षी दल भाजपा की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि तीन दलों की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed