{"_id":"60eb0d9df6c6dc575f105d75","slug":"ncp-chief-sharad-pawar-says-next-speaker-of-maharashtra-assembly-will-be-from-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले, कांग्रेस से होगा अगला विधानसभा स्पीकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले, कांग्रेस से होगा अगला विधानसभा स्पीकर
Sun, 11 Jul 2021 09:17 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 11 Jul 2021 09:17 PM IST
सार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी (एमवीए) के तीनों घटकों ने फैसला किया है कि राज्य विधानसभा का अगला स्पीकर कांग्रेस से होगा। यह पद कांग्रेस विधायक नाना पटोले द्वारा फरवरी में इस्तीफा देने से खाली हुआ है। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने के लिए स्पीकर पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे जिले के बारामती सिटी में शरद पवार ने कहा, 'तीनों पार्टियों (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) ने फैसला किया है कि नया स्पीकर कांग्रेस से ही होगा। कांग्रेस जो भी फैसला (प्रत्याशी को लेकर) करेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।' हाल में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर स्पीकर पद को भरने हेतु कदम उठाने को कहा था। हालांकि, स्पीकर का चुनाव राज्य विधानमंडल के दो दिवसीय मानसून सत्र के दौरान नहीं हुआ।
विज्ञापन
मानसून सत्र के दौरान सदन में कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने पर भाजपा के 12 विधायकों को निलंबित करने के सवाल पर पवार ने कहा, 'जो उन्होंने विधानसभा में किया, उसी के आधार पर कार्रवाई की गई थी। इसमें तूल देने वाला कुछ भी नहीं है... यह हो चुका है।' गौरतलब है कि पांच जुलाई को विधानसभा स्पीकर के चैंबर में पीठासीन अधिकारी से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के मामले में भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर गिया गया था।
विज्ञापन
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि इस कार्रवाई का मकसद सदन में भगवा पार्टी के सदस्यों की संख्या को कम करना है।
विज्ञापन