फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   ncp chief sharad pawar denies the allegations to control maharashtra govt

शरद पवार बोले, सरकार का रिमोट मेरे हाथ में नहीं

Sat, 22 Feb 2020 07:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 22 Feb 2020 07:59 PM IST
सार

  • सरकार बनाने के बाद हो गया दूर
  • पांच साल चलेगी ठाकरे सरकार  

विज्ञापन
ncp chief sharad pawar denies the allegations to control maharashtra govt
उद्धव ठाकरे-शरद पवार - फोटो : ANI (File)

विस्तार

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा है कि राज्य की महाविकास आघाडी का रिमोट कंट्रोल उनके हाथ में नहीं है। लेकिन उन्होंने दावा किया कि यह सरकार पांच साल चलेगी और इसमें कोई अड़चन नहीं आएगी। वे एक मराठी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


पवार ने कहा कि फिलहाल राज्य में तीन दलों की सरकार है। मुझे इस सरकार को लेकर कोई शंका नहीं है। सरकार का नेतृत्व जिस हाथ में है, वे सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और वे दूसरे के काम में हस्तक्षेप नहीं करते।
विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख पवार ने कहा कि शिवसेना से हमारा कभी भी संपर्क नहीं रहा, लेकिन दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के साथ एक मित्र के रूप में अच्छा संबंध रहा। उन्होंने कोई बात कही, तो उसे पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार ने कहा, यह कहना गलत है कि इस सरकार का रिमोट कंट्रोल मेरे हाथ में है। एक बार खड़ा होने और सब कुछ ठीक तरीके से चलने के बाद मैं दूर हो गया। अगर जरूरत पड़ी, मदद मांगी तो मैं हूं। मैने यह निर्णय लिया है कि इससे अधिक सरकार से संबंध नहीं रखना है।

कांग्रेस ने बदली अपनी भूमिका

पवार ने कहा कि कांग्रेस के निर्णय दिल्ली में होते हैं, लेकिन कांग्रेस ने निर्णय लेने के तरीके को बदला है और कांग्रेस की भूमिका सहयोग करने और सरकार बचाए रखने की है। शरद पवार ने माना कि इस सरकार ने पुरानी सरकार के कई निर्णय बदले हैं, लेकिन लगता नहीं कि इससे राज्य पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed