फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCMC held a review meeting under the chairmanship of Rajiv Gauba on the Sikkim flood situation

Sikkim Flash Floods: 'लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता', राहत-बचाव कार्यों पर कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा बैठक

Mon, 09 Oct 2023 06:46 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 06:46 PM IST
सार

सिक्किम बाढ़ राहत-बचाव कार्यों पर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की आज समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाना है।

विज्ञापन
NCMC held a review meeting under the chairmanship of  Rajiv Gauba on the Sikkim flood situation
सिक्किम बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिक्किम बाढ़ राहत-बचाव कार्यों पर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी)  की आज समीक्षा बैठक हुई। केंद्रीय एजेंसियों और सिक्किम सरकार के राहत और बचाव उपायों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट सचिव ने कहा कि सिक्किम सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के लिए लोगों को निकालना प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि जहां पुल बह गए हैं, वहां सड़क संपर्क बहाल करने के लिए बेली ब्रिज को शुरु किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र राज्य सरकार के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन

 

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा  24 घंटे नजर रखी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अंतर-मंत्रालयी दल(आईएमसीटी) सिक्किम पहुंच गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिक्किम सरकार को आवश्यक अतिरिक्त केंद्रीय सहायता दी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। इसमें नौ सैनिक भी शामिल हैं। 105 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आईटीबीपी ने चुंगथांग में 56 लोगों को बचाया है। वहीं भारतीय सेना ने सिक्किम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। सेना बाढ़ के बाद कटे हुए गांवों को फिर से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। उसका फोकस चुंगथांग के जरिए उत्तरी सिक्किम से संपर्क बहाल करने पर है, जो विनाशकारी बाढ़ के दौरान सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। सेना ने कठिन इलाकों से गुजरते हुए एक चुनौतीपूर्ण अभियान चलाया और चुंगथांग के उत्तर पश्चिम में राबोम के अलग-थलग गांवों तक पहुंचे और 150-200 लोगों को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed