फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCERT issued guidelines to all the schools to introduce yogic activities from class 6

एनसीईआरटी ने सभी स्कूलों से कक्षा 6 के बाद योग गतिविधियां शुरू करने को कहा

Sat, 11 Aug 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
NCERT issued guidelines to all the schools to introduce yogic activities from class 6

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एंव प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने देशभर के सभी विद्यालयों के लिए स्वास्थय व शारीरिक शिक्षा और खेल के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें योग को कक्षा 6 से शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों के साथ प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी छात्रों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये निर्देश सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी किए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों को इन दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। एनसीईआरटी के एक अधिकारी ने कहा कि ये निर्देश राज्य के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए बाध्यकारी नहीं होंगे। योजना के अंतर्गत सभी स्कूलों को कक्षा 1 से 10 तक शारीरिक शिक्षा देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


छात्र छात्राओं के चहुंमुखी विकास के साथ साथ उन्हें भावनात्मक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए योग की उपयोगिता को समझा जा रहा है। एनसीईआरटी ने कक्षा 1 से 10 के लिए स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर राज्यों से जानकारी साझा की है। निर्देशों में सभी छात्रों को औपचारिक और अनौपचारिक खेलों, योग, खेल गतिविधियों और मनो-सामाजिक विकास से संबंधित गतिविधियों में शामिल किए जाने पर जोर दिया गया है। एनसीईआरटी के एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं के छात्र भी स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा के तहत योग करें, इस बात की सलाह नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि इसे कक्षा 6 के बाद से लागू किया जाए ताकि छात्र थ्योरी और प्रैक्टिकल पार्ट दोनों पर ध्यान दे पाएंगे। उदाहरण के तौर पर छात्र आसन, प्राणायाम और ध्यान करेंगे। इस पीरियड की जगह किसी और पीरियड को लगा देने से अच्छा होगा कि छात्रों को इस दौरान शारीरिक शिक्षा दी जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed