फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB vigilance team reaches Mumbai for the second time for probing the pay-off allegations in Aryan khan Drug case

मुंबई क्रूज ड्रग मामला: दिल्ली से फिर मुंबई पहुंची एनसीबी की विजलेंस टीम, प्रभाकर सेल आज दर्ज करा सकता है बयान

Mon, 08 Nov 2021 01:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 08 Nov 2021 01:47 PM IST
सार

समीर वानखेड़े पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि वह केस से जुड़े हुए कई जगहों का जल्द ही निरीक्षण करेंगे। 

विज्ञापन
NCB vigilance team reaches Mumbai for the second time for probing the pay-off allegations in Aryan khan Drug case
एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आर्यन खान ड्रग केस में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सोमवार को दिल्ली से एनसीबी की टीम एक बार फिर से मुंबई पहुंच चुकी है। डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह की अध्यक्षता में इस टीम ने मुंबई पहुंचते ही लोअर परेल स्थित इंडियाना होटल के पास एक जगह का दौरा किया। यह वही जगह है जहां पर शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी और एनसीबी के गवाह केपी गोसावी की कथित तौर पर मुलाकात हुई थी। इसके अलावा टीम ने मुंबई क्रूज टर्मिनल का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


कई जगहों का निरीक्षण करेगी टीम 
एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर व समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहे ज्ञानेश्वर सिंह ने मीडिया से कहा कि हमारी विजिलेंस टीम इस मामले में दूसरी बार मुंबई पहुंची है। उन्होंने बताया कि केस से जुड़े कई जगहों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जो भी सामने आएगा, उसकी रिपोर्ट केंद्रीय मुख्यालय में दे दी जाएगी। 
विज्ञापन


आज प्रभाकर सेल के होगी पूछताछ
एनसीबी की विजिलेंस टीम आज प्रभाकर सेल से भी पूछताछ कर सकती है। एनसीबी अधिकारियों की ओर से प्रभाकर सेल को रविवार को समन जारी किया गया था, उसे सोमवार को पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय बुलाया गया है। एनसीबी अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि प्रभाकर सेल कार्यालय पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराएगा। प्रभाकर सेल वही व्यक्ति है, जिसने केपी गोसावी का सिक्यूरिटी गार्ड होने का दावा किया था और आरोप लगाया था कि आर्यन खान मामला सुलझाने के लिए 25 करोड़ की डील हुई थी, जिसमें आठ करोड़ समीर वानखेड़े को दिए जाने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed