{"_id":"5f522f255abce22e2d636699","slug":"ncb-says-that-parihar-used-to-procure-drugs-as-per-instructions-of-showik-chakraborty","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अदालत को बताया, शोविक के कहने पर ड्रग्स लाता था परिहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अदालत को बताया, शोविक के कहने पर ड्रग्स लाता था परिहार
Fri, 04 Sep 2020 07:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Sep 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
रिया और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में खुले ड्रग्स कनेक्शन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक की मुसीबतें बढ़ रही हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स (नशीली दवाएं) कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए अब्दुल बासित परिहार ने कहा है कि वह शोविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।
विज्ञापन
एनसीबी ने बताया कि परिहार ने अपने बयान में कहा है कि वह शोविक चक्रवर्ती के निर्देश पर विलात्रा और एक अन्य व्यक्ति काइजान इब्राहिम से ड्रग्स खरीदता था। एनसीबी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी जैद विलात्रा से पूछताछ के आधार पर परिहार को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी के मुताबिक विलात्रा ने पूछताछ में बताया था कि परिहार उससे गांजा खरीदता था।
विज्ञापन
विज्ञापन