फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB Mumbai busts an interstate drug cartel dealing in illicit trafficking of Codeine Based Cough Syrup

Mumbai: एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, कोडीन आधारित कफ सिरप की कर रहे थे अवैध तस्करी

Sun, 21 Aug 2022 02:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Aug 2022 02:42 PM IST
सार

मुंबई एनसीबी ने 50 लाख रुपये मूल्य की कुल 13,248 अवैध सीबीसीएस बोतलें जब्त की हैं। गिरोह के सरगना समेत पांच तस्करों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
NCB Mumbai busts an interstate drug cartel dealing in illicit trafficking of Codeine Based Cough Syrup
जब्त की गईं बोतलें - फोटो : ANI

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई ने ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध तस्करी कर रहे थे। यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय है। 

विज्ञापन


एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, उनके पास से 50 लाख रुपये मूल्य की कुल 13,248 अवैध सीबीसीएस बोतलें जब्त की गई हैं। गिरोह के सरगना समेत पांच तस्करों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


एनसीबी ने बताया, एक गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को कार्टेल के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। इस दौरान लगातार सिंडिकेट के सदस्यों, उनकी भूमिकाओं, कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा रही थी। अधिकारियों ने बताया, छापेमारी के दौरान जब्त की कई खेप उत्तर प्रदेश के वाराणसी भेजी जा रही थी। नकली पते और जाली दस्तावेजों के आधार पर यह खेप मुगलसराय से पुणे में बुक की गई थी। अधिकारियों ने बताया, यह खेप पुणे रेलवे स्टेशन से प्राप्त की जा रही थी और फिर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय तस्करों और पेडलरों को मुंबई भेजी जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर का मालिक है सरगना 
अधिकारियों ने बताया, गिरोह का सरगना मुंबई में कई मेडिकल स्टोर का मालिक है। कथित तौर पर यही पूरे नेटवर्क को चला रहा था। इस सिंडिकेट के अधिकांश सदस्य उसके नाम, चेहरे और स्थान के बारे में अनजान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed