फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB busts international money laundering gang, three Nigerians arrested

एनसीबी ने अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2020 04:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Mar 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
NCB busts international money laundering gang, three Nigerians arrested

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने नाइजीरिया के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ड्रग्स कारोबार में भुगतान के लिए विभिन्न बैंकों के निष्क्रिय खातों का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपियों से 255 ग्राम कोकेन, 350 ग्राम हेरोइन और 100 मेथामफेटामाइन जब्त किया है। इसके अलावा एक अमेरिकी और भारतीय नागरिक भी ब्यूरो के रडार पर है।

विज्ञापन

 
एनसीबी के दिल्ली जोन के निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने बताया, आरोपी बटर नमानी (35), एजे एन बोनावेंचर (36) और केल्विन मानेसारी उर्फ बने को ब्यूरो ने बीते हफ्ते गिरफ्तार किया था। इनमें से बेन ड्रग्स का प्रमुख विक्रेता था और भारत में बेल्जियम के पासपोर्ट पर रह रहा था। इसके अलावा एक भारतीय को भी एनसीबी ने पकड़ा, जो बेन से लगातार ड्रग्स खरीदता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह गिरोह मनी लॉन्ड्रिंग चैनल के जरिये बड़े पैमाने पर पैसा ट्रांसफर करने की फिराक में था। इन लोगों के पास कुछ निष्क्रिय खातों में पहुंच थी, जिनमें इस रकम को डाला जाता था। इन निष्क्रिय खातों से वे रकम नए खातों में भेजते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed