{"_id":"6551dae0cce526d86e07ab18","slug":"ncb-busts-international-drug-syndicate-cocaine-worth-rs-15-cr-seized-2-foreigners-held-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: NCB ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 15 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त; दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: NCB ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 15 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त; दो गिरफ्तार
Mon, 13 Nov 2023 01:47 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 01:47 PM IST
सार
मुंबई में एनसीबी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक होटल से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 15 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की गई। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के संलिप्त दो विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में एनसीबी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मुंबई के एक होटल में जाम्बिया के एक नागरिक से दो किलोग्राम कोकीन जब्त की गई। एनसीबी के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया, खेप लेने वाली तंजानिया की एक महिला को भी दिल्ली से पकड़ा गया है। जब्त की गए कोकीन की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है।
मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा, विशिष्ट सूचना के आधार पर एनसीबी मुंबई टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एक होटल में छापेमारी की गई, इस दौरान जाम्बिया के नागरिक एलए गलिमोर को गिरफ्तार किया गया, जो ड्रग डीलर था। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति नशीली दवाओं की खेप के लिए जाम्बिया के लुसाका से अदीस अबाबा (इथियोपिया की राजधानी) गया था।
जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया, फ्लाइट से मुंबई पहुंचने के बाद आरोपियों ने एक होटल में प्रवेश किया। इस दौरान सूचना मिलने पर एनसीबी की टीम लगातार उनकी हर गतिविधियों पर बारीकियों से नजर रख रही थी। अधिकारी ने कहा, उनके पास एक बैग मिला, जब उसे खोला गया तो दो किलो के कोकीन के दो पैकेट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने एनसीबी अधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े क्षेत्र के कुछ मध्यस्थों के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया उसे एक हैंडलर द्वारा निर्देशित किया जा रहा था।
अधिकारी ने कहा, एमआर ऑगस्टिनो नाम की एक तंजानियाई महिला (जिसे गिलमोर से खेप प्राप्त करनी थी) को भी पकड़ा गया। उन्होंने कहा, जांच के दौरान सिंडिकेट के अंतरराष्ट्रीय तार मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू और गोवा सहित कई शहरों तक फैले हुए हैं।

NCB-Mumbai busts international drug syndicate with pan India network, arrests one Zambian national with two kgs Cocaine at a Mumbai hotel and arrests a Tanzanian woman in Delhi. The value of the recovered drugs is approximately Rs 15 crores. pic.twitter.com/yOg3ueWgzG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 13, 2023