फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ncb busted seize thousand crore drugs in mumbai amit shah praise

अंतरराष्ट्रीय साजिश का भंडाफोड़: मुंबई में पकड़ी गई 1745 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन जब्त

Fri, 01 May 2026 12:24 PM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 01 May 2026 12:24 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनसीबी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। यह जब्ती मुंबई से हुई है। गृह मंत्री ने इस सफलता के लिए एनसीबी को बधाई दी। 

विज्ञापन
ncb busted seize thousand crore drugs in mumbai amit shah praise
एनसीबी की टीम। - फोटो : X/NCB

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रिंग का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने 349 किलो कोकीन जब्त की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1745 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसके लिए एनसीबी की तारीफ की है और इसे बड़ी सफलता बताया। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। गृह मंत्री ने लिखा, 'हम नशे के गिरोह को बेरहमी से कुचलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। नाकोटिक्स ब्यूरो, मुंबई ने 1745 करोड़ रुपये की 349 किलो कोकीन जब्त करके एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर नकेल कस दी है। यह जमीनी स्तर से शीर्ष स्तर तक की रणनीति का शानदार उदाहरण है, जहां एजेंसी ने एक छोटी खेप का पता लगाकर एक विशाल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए एनसीबी की टीम को बधाई।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed