फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naxalite Operation Expert BVR Subramaniam becomes the new Chief Secretary of Jammu-Kashmir

गवर्नर रूल लागू होते राज्यपाल ने अफसरों से मांगा संपत्ति का हिसाब, मुख्य सचिव हटाकर सलाहकार नियुक्त

Wed, 20 Jun 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 20 Jun 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Naxalite Operation Expert BVR Subramaniam becomes the new Chief Secretary of Jammu-Kashmir

जम्मू कश्मीर में  गवर्नर रूल लागू होते ही राज्यपाल ने अफसरों से संपत्ति का हिसाब मांगा है। राज्यपाल एनएन वोहरा ने बीबी व्यास को मुख्य सचिव पद से हटाकर ये जिम्मेदारी बीवीआर सुब्रमण्यम को दी है। राज्यपाल ने बीबी व्यास और विजय कुमार को सलाहकार नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम जम्मू-कश्मीर सरकार को अब अपनी सेवाएं देंगे। आंध्र प्रदेश के 55 वर्षीय अधिकारी को जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है। वह मौजूदा मुख्य सचिव बीबी व्यास की जगह ले रहे हैं। इससे पहले सुब्रह्मण्यम छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को जम्मू-कश्मीर भेजा गया

इससे पहले कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रह्मण्यम की सेवाएं जम्मू-कश्मीर सरकार को देने को अपनी मंजूरी दे दी थी। व्यास को पिछले महीने राज्य के मुख्य सचिव के पद पर 31 मई 2018 के आगे एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय ने व्यास को विस्तार देने के लिए सेवा नियमों में संशोधन भी किया था। इस संशोधन के तहत ही 60 वर्ष की आयु के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। इससे पहले मुख्य सचिव पद पर 60 वर्ष आयु तक का ही कोई व्यक्ति नियुक्त किया जाना था। जिसको लेकर आईएएस बीवीआर सुब्रह्मण्यम का नाम तय किया गया।  


व्यास पिछले साल नवंबर में ही 60 वर्ष के हो गए थे। उन्हें तब से अभी तक दो बार सेवा विस्तार दिया गया, ताकि वह मई अंत तक मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त रह पाएं। व्यास को यह सेवा विस्तार महबूबा मुफ्ती के अनुरोध पर दिया गया था, जिन्होंने मंगलवार भाजपा के उनकी पार्टी पीडीपी को दिए समर्थन को वापस लेने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

सुब्रह्मण्यम को आंतरिक सुरक्षा मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वर्ष 2004-2008 के बीच उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। जम्मू-कश्मीर में आज से राज्यपाल शासन लागू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed