फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naxalism nearing its end in Maharashtra says CM Devendra Fadnavis several Maoists surrenders news in hindi

Maharashtra: 'गढ़चिरौली जल्द होगा नक्सली प्रभाव से मुक्त', सीएम फडणवीस का दावा; 11 माओवादियों ने किया सरेंडर

Wed, 01 Jan 2025 07:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 01 Jan 2025 07:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोग अब नक्सलियों का समर्थन नहीं करते हैं और न ही उनके आंदोलनों में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं। बता दें कि सीएम फडणवीस ने गट्टा-गार्डेवाड़ा-तोडगट्टा-वांगेटुरी सड़क और ताड़गुड़ा पुल की हवाई समीक्षा की।

विज्ञापन
Naxalism nearing its end in Maharashtra says CM Devendra Fadnavis several Maoists surrenders news in hindi
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : X/DevendraFadnavis

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने विदर्भ क्षेत्र के वांगेतुरी-गार्डेवाड़ा-गट्टा-अहेरी मार्ग पर 32 किलोमीटर लंबी गट्टा-गार्डेवाड़ा-वांगेटुरी सड़क और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस सेवाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने गढ़चिरौली में नक्सलियों (माओवादियों) को लेकर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि राज्य जल्द ही नक्सली खतरे से मुक्त हो जाएगा। सीएम फडणवीस ने बताया कि गढ़रिचौली के दूरदराज इलाकों में नक्सलियों का प्रभाव खत्म हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि नक्सलवाद अपने अंत की तरफ है।
विज्ञापन


माओवादियों के प्रभाव स मुक्त होगा गढ़चिरौली
गढ़चिरौली में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "सरकार ने माओवादियों के प्रभाव को खत्म कर गढ़चिरौली को पहला नक्सल मुक्त जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।" गढ़चिरौली को महाराष्ट्र का आखिरी जिला कहा जाता है। यह राज्य की पूर्वी सीमा पर है।
विज्ञापन


गट्टा-गार्डेवाड़ा-वांगेटुरी सड़क और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस सेवाओं के उद्घाटन पर सीएम फडणवीस ने बताया कि यह सड़क मार्ग महाराष्ट्र को सीधे छत्तीसगढ़ से जोड़ेगा। उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा, आजादी के 75 साल बाद नक्सलियों के प्रभाव वाला हिस्सा भी मुक्त हो रहा है।" मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ काम के लिए गढ़चिरौली पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा, "लोग अब नक्सलियों का समर्थन नहीं करते हैं और न ही उनके आंदोलनों में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं।" बता दें कि सीएम फडणवीस ने गट्टा-गार्डेवाड़ा-तोडगट्टा-वांगेटुरी सड़क और ताड़गुड़ा पुल की हवाई समीक्षा की। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "राज्य सरकार गढ़चिरौली की जनता को मुख्यधारा में लाने और नक्सलवाद को यहां से उखाड़ फेंकने के लिए पिछले दस वर्षों से इस क्षेत्र को बदलने की कोशिश कर रही है।"

11 नक्सलियों ने सीएम फडणवीस के सामने किया सरेंडर
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में, गढ़चिरौली पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों के कारण माओवादी पिछले चार वर्षों में यहां एक भी कैडर की भर्ती नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि माओवादियों के शीर्ष कैडर सरेंडर कर रहे हैं। बता दें कि वरिष्ठ कैडर विमला चंद्र सिदाम उर्फ तारक्का समेत कुल 11 नक्सलियों ने बुधवार को गढ़चिरौली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के सामने सरेंडर कर दिया। इन नक्सलियों पर 1.03 करोड़ रुपये का इनाम था। 


वरिष्ठ नक्सली कैडर कैडर विमला चंद्र सिदाम उर्फ तारक्का पिछले 38 साल से नक्सल से जुड़ा था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने नक्सल विरोधी अभियानों में बहादुरी के लिए सी-60 कमांडो और अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed