{"_id":"618b9235a44f5e2cdb47e91d","slug":"nawab-malik-son-in-law-sameer-khan-drug-case-businessman-karan-sajnani-appears-before-ncb-s-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग केस: नवाब मलिक के दामाद के मामले में व्यापारी करन सजनानी से पूछताछ, जनवरी में एनसीबी ने की थी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ड्रग केस: नवाब मलिक के दामाद के मामले में व्यापारी करन सजनानी से पूछताछ, जनवरी में एनसीबी ने की थी कार्रवाई
Wed, 10 Nov 2021 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Nov 2021 03:04 PM IST
सार
एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान से जुड़े कथित ड्रग मामले में बुधवार को व्यापारी करन सजनानी एनसीबी की एसआईटी के सामने पेश हुए।
विज्ञापन
करन सजनानी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान से जुड़े कथित ड्रग मामले में बुधवार को व्यापारी करन सजनानी एनसीबी की एसआईटी के सामने पेश हुए। वह करीब 12 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंचे। करण सजनानी को मंगलवार को एसआईटी ने समन भेजकर बुधवार को पेश होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
समीर खान मामले में एनसीबी की एसआईटी ने उप महानिदेशक संजय सिंह की अध्यक्षता में मामले की जांच शुरू की है। इसी के तहत सजनानी को पेश होने को कहा गया था। सजनानी को इसी साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उनके पास से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि उनके बांद्रा स्थित घर से 200 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुआ है। इसी मामले में समीर खान को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सितंबर में अदालत ने जमानत दी थी। किरण सजनानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समीर खान मेरा बिजनेस पार्टनर नहीं था। मैं उसे सिर्फ इसलिए जानता हूं क्योंकि, उसे भी मेरे साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन