फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nawab Malik says Sharad Pawar hospitalised after pain in the abdomen

महाराष्ट्र : पेट में तेज दर्द के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, कल होनी है सर्जरी

Tue, 30 Mar 2021 07:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Mar 2021 07:22 PM IST
सार

  • एनसीपी के नेता शरद पवार की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई
  • पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद शरद पवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया

विज्ञापन
Nawab Malik says Sharad Pawar hospitalised after pain in the abdomen
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शरद पवार को पित्ताशय की एंडोस्कोपी और सर्जरी के लिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया जाना था, लेकिन उन्हें लगातार पेट में तेज दर्द की शिकायत हो रही थी, जिसके बाद मंगलवार को रांकापा प्रमुख को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मलिक ने कहा कि इससे पहले 29 मार्च को भी शरद पवार को पित्ताशय में समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 31 मार्च को उनकी सर्जरी होने वाली है। मंत्री ने कहा कि वो ‘ब्लड थिनिंग मेडिकेशन’ (रक्त को पतला करने वाली दवा) ले रहे थे, जिसे रोक दिया गया है। उनके सभी कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित ऑपरेशन से एक दिन पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार (80) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है। राकांपा नेता और मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि पवार (80) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को भर्ती होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने ट्विटर पर बताया था कि हमारे पार्टी अध्यक्ष शरद पवार कल (रविवार) शाम को पेट में दर्द से परेशान थे, इसलिए उन्हें जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके पित्ताशय में समस्या है।

मंत्री ने कहा था कि वह खून पतला करने की दवाइयां लेते हैं, जिन्हें इस समस्या का पता चलने के बाद बंद कर दिया गया है। उन्हें 31 मार्च, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जिसके बाद उनकी एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी। इसलिए, अगली सूचना तक उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं।


इस बीच, राकांपा नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बात की है। उन्होंने कहा कि पवार का कल दोपहर करीब तीन बजे ऑपरेशन हो सकता है। सर्जरी और उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर ही उन्हें अस्पताल से तत्काल छुट्टी देने या निगरानी में रखने का फैसला लिया जाएगा। उनके सेहत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed