{"_id":"617b9ea012c9bb5fa67298e8","slug":"nawab-malik-released-cruise-ship-video-ftv-s-kashif-khan-is-seen-dancing-with-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिक ने जारी किया वीडियो: लड़की के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है काशिफ खान, दावा- क्रूज पार्टी में कर रहा था मस्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मलिक ने जारी किया वीडियो: लड़की के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है काशिफ खान, दावा- क्रूज पार्टी में कर रहा था मस्ती
Fri, 29 Oct 2021 12:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:41 PM IST
सार
नवाब मलिक ने 11 सेकेंड का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। दावा है कि यह वीडियो उसी क्रूज शिप का है, जिसपर छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
लड़की के साथ डांस करता काशिफ खान
- फोटो : @nawabmalikncp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्यन खान ड्रग मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक एक के बाद एक खुलासे करते जा रहे हैं। उन्होंने सुबह प्रेसवार्ता आयोजित कर क्रूज पार्टी में शामिल दाढ़ी वाले शख्स के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि दाढ़ी वाला शख्स फैशन टीवी का इंडिया हेड काशिफ खान है। वह ड्रग माफिया है और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का दोस्त है।
विज्ञापन
इस दावे के बाद नवाब मलिक ने दोपहर में उस वीडियो को भी जारी कर दिया है, जिसका जिक्र वो पिछले दो दिन से कर रहे थे। नवाब मलिक ने कहा था कि क्रूज पार्टी में काशिफ खान अपनी महबूबा के साथा नाच रहा था। इस दावे के बाद उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, इसमें काशिफ खान एक लड़की के साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है। नवाब मलिक का दावा है कि यह वीडियो उसी क्रूज शिप का है, जिसपर छापेमारी की गई थी। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि समीर वानखेड़े काशिफ खान को लंबे समय से बचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई एनसीबी अधिकारियों ने मुझे बताया कि वह काशिफ खान पर कार्रवाई करना चाहते हैं, लेकिन समीर वानखेड़े उन्हें रोक देते हैं और कार्रवाई से मना करते हैं।
महिला के कहने पर ही सार्वजनिक की हैं फोटो
ट्विटर पर समीर वानखेड़े और उनकी पहली पत्नी के निकाह की तस्वीरें साझा करने के बाद आरोप में घिरे नवाब मलिक ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने बिना इजाजत कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि मेरे पास रात दो बजे ये तस्वीरें आई थीं। तस्वीर भेजने वाली महिला ने ही मुझसे कहा था कि वह इन्हें सार्वजनिक करें। मलिक ने कहा कि उन्होंने उनकी वर्तमान पत्नी क्रांति रेडकर के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
एनसीबी डीजी को फिर लिखा है पत्र
नवाब मलिक ने कहा कि उन्होंने दोबारा एनसीबी डीजी को पत्र लिखा है। अपील की है कि 26 मामलों को बंद न किया जाए। उनकी जांच हो और जो बेगुनाह हैं उन्हें न्याय मिले। उन्होंने कहा कि मुंबई की जेलों में 100 से ज्यादा बेगुनाह बंद हैं। इन्हें झूठे आरोपों में फंसाने वाले लोगों की जांच होनी चाहिए और सजा मिलनी चाहिए।
बॉलीवुड को बदनाम करके नहीं आएगा यूपीवुड
मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि महाराष्ट्र सरकार और यहां के लोगों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। भाजपा इस साजिश को समीर वानखेड़े के जरिए अंजाम देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा में एक फिल्मसिटी बना रहे हैं, लेकिन वह यह जान लें कि बॉलीवुड को बदनाम करके यूपीवुड नहीं आएगा।