फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nawab Malik connection with Dawood D company revealed in ED investigation

Maharashtra News: नवाब मलिक का दाऊद की डी कंपनी से संबंध, पत्नी और बेटे पर मनमानी का आरोप, ईडी की चार्जशीट में कई खुलासे

Wed, 25 May 2022 08:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी नई दिल्ली।
एजेंसी नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 25 May 2022 08:30 AM IST
सार

जांच एजेंसी ने कहा कि राकांपा के नेता के खिलाफ कई सबूत इकट्ठा किए हैं, जिसमें 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट के आरोपी दाऊद इब्राहिम के भांजे अली शाह पारकर का बयान भी शामिल है।

विज्ञापन
Nawab Malik connection with Dawood D company revealed in ED investigation
एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसके पास मलिक के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह से संबंध होने के पुख्ता सबूत हैं।

विज्ञापन

 
जांच एजेंसी ने कहा कि राकांपा के नेता के खिलाफ कई सबूत इकट्ठा किए हैं, जिसमें 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट के आरोपी दाऊद इब्राहिम के भांजे अली शाह पारकर का बयान भी शामिल है।
विज्ञापन


पारकर ने जांच एजेंसी के सामने खुलासा किया है कि उसकी मां हसीना पारकर (दाऊद की मृत बहन) ने 1996 में कुर्ला में गोवावाला परिसर का कुछ हिस्सा मलिक को बेचा था। अपने बयान में पारकर ने जमीन के बेचे जाने और इसे खरीदने के बारे में कई विवरण दिए हैं, जो काफी अहम हैं और मलिक के खिलाफ मामला बनाने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, राकांपा नेता को फरवरी में  ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग और आतंक वित्तपोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। ईडी ने दाऊद के भांजे अली शाह का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत दर्ज किया है। अली शाह ने अपने बयान में कहा, उसकी मां हसीना पारकर का दाऊद के साथ वित्तीय लेनदेन होता था। उसने सलीम पटेल का नाम लिया जो उसकी मां का सहयोगी था। पटेल प्याज का व्यापारी था और वह संपत्ति खरीदने-बेचने में उसकी मां के साथ शामिल था।


चार्जशीट में पत्नी-बेटे पर मनमानी का आरोप
ईडी ने चार्जशीट में कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दोनों बेटों और पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनमें से कोई भी पेश नहीं हुआ। नवाब मलिक की पत्नी को दो बार समन, उनके बेटे फराज मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच बार तलब किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed