फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nawab Malik Claims that NCB official called up panch to sign back dated papers

नवाब मलिक का ऑडियो बम: बोले-बैकडेट में पंच और पंचनामा बदलती है एनसीबी, भाजपा की है मिलीभगत

Sun, 02 Jan 2022 03:01 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 02 Jan 2022 03:01 PM IST
सार

नवाब मलिक ने भाजपा के कुछ नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र के भाजपा के कुछ बड़े नेता केंद्र में समीर वानखेड़े को एक्सटेंशन दिलाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Nawab Malik Claims that NCB official called up panch to sign back dated papers
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पर एक नया और गंभीर आरोप लगाया है। मलिक ने कहा कि एनसीबी के अधिकारी बैकडेट में पंच और पंचनामा बदल देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के कुछ नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र के भाजपा के कुछ बड़े नेता केंद्र में समीर वानखेड़े को एक्सटेंशन दिलाना चाहते हैं।  उन्होंने एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए आरोप लगाया कि एनसीबी का बाबू नाम का अधिकारी पंच से बात कर पंचनामा बदलने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंच को बैकडेट में पंचनामा बनाने के लिए बुलाया जा रहा है। मलिक की यह टिप्पणी तब आई है जब एनसीबी ने ड्रग्स के एक मामले में उनके दामाद को दी गई जमानत को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन


मलिक ने दो ऑडियो क्लिप भी जारी किए
पत्रकारों को संबोधित करते हुए, मलिक ने दो ऑडियो क्लिप भी जारी किए - एक एनसीबी अधिकारी द्वारा कथित तौर पर एक मामले से संबंधित पुराने कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए एक पंच (गवाह) 'मैडी' को बुलाए जाने के बीच की बातचीत। वहीं एक अन्य ऑडियो कथित तौर पर पंच और एनसीबी के मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के बीच एक फोन कॉल का था, जिसका केंद्रीय ड्रग-विरोधी एजेंसी के साथ कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो गया था। (अमर उजाला इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी का झूठ थमने का नाम नहीं ले रहा: मलिक
मलिक ने कहा कि एनसीबी का झूठ थमने का नाम नहीं ले रहा है...जिस तरह से अधिकारियों ने कोरे कागजों पर गवाहों के दस्तखत करवाकर लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर फर्जी केस बना दिया है और अब, मामलों को ठीक करने के लिए, वे पंचों को पिछली तारीख के पंचनामा पत्रों पर हस्ताक्षर करने के लिए बुला रहे हैं। ये सब फर्जीवारा है।


महाराष्ट्र भाजपा के कुछ बड़े नेता दे रहे एनसीबी का साथ
नवाब मलिक ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में लॉबिंग हो रही है। समीर वानखेड़े का एक्सटेंशन 31 दिसंबर को खत्म होने के बाद भी अभी तक छुट्टी क्यों नहीं मिली? महाराष्ट्र के बड़े नेता गृहमंत्रालय (MHA) में लॉबिंग कर रहे हैं और उन्हें एक्सटेंशन दिलाने की पूरी कोशिश हो रही है।  

समीर खान के कागजात सार्वजनिक करते तो बेहतर होता:मलिक
मलिक ने कहा कि एजेंसी को उच्च न्यायालय में अपील करने का अधिकार है यदि वे आदेश से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन (अभिनेता) रिया और शोइक चक्रवर्ती के मामले (अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा एक ड्रग केस) में अपील लंबित है। अदालत से समीर खान(मलिक के दामाद) के मामले से संबंधित कागजात सार्वजनिक करते तो बेहतर होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed