फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nawab Malik attack on Wankhede and up CM The parrot go to cage Yogi dream not be fulfilled

नवाब मलिक बोले: 'तोता पिंजरे में जाने वाला है, सीएम योगी का नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का सपना नहीं होगा पूरा'

Fri, 29 Oct 2021 01:24 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 29 Oct 2021 01:24 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और NCP के नेता नवाब मलिक शुक्रवार को एक बार फिर मीडिया के सामने आए और क्रूज ड्रग्स केस को लेकर नए खुलासे किए। मलिक ने बताया कि क्रूज पर हुई पार्टी के दौरान दाढ़ीवाला शख्स फैशन टीवी का इंडिया हेड काशिफ खान था। काशिफ खान ड्रग पार्टी आयोजित करने के साथ ही सेक्स रैकेट भी चलाता है। इसके बावजूद उसे क्रूज से आराम से जाने दिया गया।

विज्ञापन
Nawab Malik attack on Wankhede and up CM The parrot go to cage Yogi dream not be fulfilled
समीर वानखेड़े और नवाब मलिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

क्रूज ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक एक बार फिर शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर जारी करते हुए बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा है कि रेड वाले दिन दाढ़ी वाला जो शख्स क्रूज पर मौजूद था वह फैशन टीवी का इंडिया हेड काशिफ खान है। वह बड़े पैमाने पर ड्रग्स का धंधा और सेक्स रैकेट चलाता है, लेकिन एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के उससे (कासिफ खान से) अच्छे संबंध हैं। इसी को लेकर वानखेड़े ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया और वहां से जाने दिया। नवाब मलिक ने इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन


इधर नवाब मलिक के आरोप पर फैशन टीवी इंडिया ने पलटवार किया है। टीवी इंडिया ने बयान जारी करके बताया है कि चैनल का क्रूज ड्रग्स केस से कोई लेना-देना नहीं है। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए नवाब मलिक ने कई अहम बातें कहीं और कहा कि पिक्चर अभी बाकी है। आइएं जानते हैं उन्होंने मीडिया के सामने कौन-कौन सी बड़ी बातें कहीं हैं।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल में था काशिफ खान- मलिक
मलिक ने कहा कि वह दाढ़ी वाला अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया (काशिफ) कभी तिहाड़ जेल में कैद था, लेकिन समीर वानखेड़े ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और क्रूज से जाने दिया। जबकि दूसरे लोगों को गिरफ्तार किया गया। दाढ़ी वाला ड्रग्स माफिया अपनी महबूबा के साथ क्रूज पर नाच रहा था। इस मामले के सीसीटीवी फुटेज नहीं दिए गए हैं। यदि समीर वानखेड़े नहीं देते हैं तो हम वो यह फुटेज मुहैया करवाएंगे। अगर यह सब जांच का हिस्सा नहीं बनता है तो हमें लगेगा कि पूरा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ही भ्रष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोता पिंजरे में कैद होने वाला है, तभी घबराने लगा
मलिक ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कल किरीट सोमैया समेत कई लोग समीर वानखेड़े के घर गए थे। इसे देख ऐसा लग रहा है कि तोता (वानखेड़े) पिंजरे में कैद होने वाला है, इसलिए जिन (भाजपा नेता) घबराने लगे हैं। महाराष्ट्र की जनता और बॉलीवुड को बदनाम करने का काम हो रहा है। रिया चक्रवर्ती के केस को एक साल से ज्यादा हो गया है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसी केस के सहारे वसूली का काम किया जा रहा है। बॉलीवुड देश की पहचान पूरी दुनिया तक ले जाता है। इससे लाखों लोगों का रोजगार चलता है।


बॉलीवुड को मुंबई से बाहर ले जाना चाहते हैं योगी
नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि योगी नोएडा में फिल्म सिटी बनाना चाहते हैं। ताज महल होटल में आकर जितने भी भाजपा वाली सोच के समर्थकों से मिले, उन्हें लगता है कि बॉलीवुड को बदनाम कर बॉलीवुड मुंबई से बाहर चला जाएगा और योगी सोच रहे हैं कि यूपीवुड तैयार हो जाएगा तो यह उनकी गलतफहमी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed