{"_id":"5d1a91dd8ebc3e3ceb61cc98","slug":"navy-ships-and-aircraft-will-be-built-in-the-country-ministry-of-defense-issued-of-rs-15-000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में ही बनेंगे नौसेना के पोत और विमान, रक्षा मंत्रालय ने 15,000 करोड़ के आग्रह पत्र जारी किए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में ही बनेंगे नौसेना के पोत और विमान, रक्षा मंत्रालय ने 15,000 करोड़ के आग्रह पत्र जारी किए
Tue, 02 Jul 2019 04:36 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 02 Jul 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
भारतीय नौसेना(File Photo)
- फोटो : PTI
भारतीय नौसेना के लिए पोत और विमान आने वाले समय में देश में ही बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने नौसेना और तट रक्षक बल के लिये विभिन्न पोतों और जहाज के अधिग्रहण के लिये 15 हजार करोड़ रुपये मूल्य के चार पोत निर्माण आग्रह पत्र जारी किये हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सात पोत कारखानों को अगली पीढ़ी के छह मिसाइल पोत बनाने के लिये आग्रह पत्र जारी किये गए हैं तो वहीं आठ द्रुत गश्ती वाहन (एफपीवी) और 12 होवर क्राफ्ट के साथ आठ प्रक्षेपास्त्र सह आयुध नौकाओं के लिये भी आग्रह पत्र जारी किये गए हैं जिससे भारतीय पोत कारखानों की सूची बनाई जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 15 हजार करोड़ रुपये के पोत निर्माण परियोजनाओं के चार आग्रह पत्र जारी किये हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा अगले कुछ महीनों में पोत निर्माण परियोजनाओं के लिये कुछ और आग्रह पत्र जारी किये जाने की संभावना है।
विज्ञापन
यह भी देखें:
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन