फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy is considering an advance operating base at Tuticorin: Rear Admiral

तूतीकोरिन में संचालन को मजबूत करने के लिए अग्रिम संचालन अड्डे की स्थापना पर विचार: नौसेना

Wed, 04 Dec 2019 09:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 04 Dec 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Navy is considering an advance operating base at Tuticorin: Rear Admiral
indian navy

नौसेना के रियर एडमिरल के. जे. कुमार ने कहा कि नौसेना तूतीकोरिन में संचालन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में एक अग्रिम संचालन अड्डे की स्थापना पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


तमिलनाडु एवं पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग कुमार ने यहां बुधवार को पत्रकारों को बताया कि नौसेना ने 51 जहाजों के लिए ऑर्डर दिया है जिनके अगले 10 सालों में सेवा में शामिल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारे पास विस्तार की कुछ योजनाएं हैं, हम लोग तुतीकोरिन में एक अग्रिम संचालन अड्डे का निर्माण करना चाहते हैं जिससे मन्नार की खाड़ी में हमारी गतिविधियां और संचालन बढ़ेगा।कुमार ने नौसेना दिवस के अवसर पर समर स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने 51 जहाजों के लिए ऑर्डर दिया है जिन्हें अगले 10 साल में सेवा में शामिल किया जाएगा। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि इसमें से 49 का निर्माण सरकार के ‘मेक इन इंडिया अभियान’ के तहत भारतीय शिपयार्ड में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed