{"_id":"65ec81a33fac472b8c0da652","slug":"navy-commanders-explore-ways-to-boost-combat-prowess-in-strategically-located-island-territories-2024-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Navy: सुरक्षा चुनौतियों पर नौसेना के शीर्ष कमांडरों की समीक्षा; 'सी डिफेंडर' अभ्यास में भारत-अमेरिका का दमखम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Navy: सुरक्षा चुनौतियों पर नौसेना के शीर्ष कमांडरों की समीक्षा; 'सी डिफेंडर' अभ्यास में भारत-अमेरिका का दमखम
Sat, 09 Mar 2024 09:17 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:17 PM IST
सार
हिंद महासागर में चीन की बढ़ती हलचल के बीच भारत ने अपनी युद्धक क्षमता को बढ़ाने के लिए बुधवार को लक्षद्वीप के मिनिकॉय में एक नया नौसैनिक अड्डा बनाया है, साथ ही आईएनएस जटायु को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समुद्री क्षेत्र में देश के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों की भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने व्यापक समीक्षा की। इस दौरान रणनीतिक रूप से स्थित द्वीप क्षेत्रों समेत सेना की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई गई।
समुद्री ताकत को मजबूत करने पर चर्चा
हिंद महासागर में चीन की बढ़ती हलचल के बीच भारत ने अपनी युद्धक क्षमता को बढ़ाने के लिए बुधवार को लक्षद्वीप के मिनिकॉय में एक नया नौसैनिक अड्डा बनाया है, साथ ही आईएनएस जटायु को स्थापित किया गया है। नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में भारत की समुद्री ताकत को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
मौजूदा स्थिति और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा
गौरतलब है कि सम्मेलन का उद्घाटन सत्र पांच मार्च को आईएनए विक्रमादित्य पर आयोजित किया गया था। सात और आठ मार्च को सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श दिल्ली में की गई। शनिवार को एक बयान में कहा गया कि वरिष्ठ नौसैनिक नेतृत्व ने समुद्री क्षेत्र में समकालीन और भविष्य की चुनौतियों को कम करने के लिए द्वीप क्षेत्रों में क्षमता बढ़ोतरी समेत मौजूदा और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना की बहादुर की सराहना- राजनाथ सिंह
जारी बयान के मुताबिक, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने भी नौसेना कमांडरों के साथ बातचीत की। नौसेना ने कहा कि तालमेल और सहयोग को बढ़ाने के लिए कई क्षेत्रों और डोमेन पर चर्चा हुई। पिछले कुछ हफ्तों में, भारतीय नौसेना ने पश्चिमी हिंद महासागर में कई व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद उन्हें सहायता दी थी। सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया और आसपास के समुद्रों में हाल की घटनाओं और विकास पर भारतीय नौसेना की बहादुर और तुरंत प्रतिक्रिया की सराहना की।
सम्मेलन से इतर, नौसेना कमांडरों ने शुक्रवार को 'सागर मंथन' कार्यक्रम के दौरान कई थिंक टैंकों के साथ भी बातचीत की। फोरम ने रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए एमएसएमई, इनोवेटर्स और शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श करने के तरीकों, साधनों और नए तरीकों पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।

सी डिफेंडर 2024 संयुक्त अभ्यास
- फोटो : ANI
'सी डिफेंडर 2024' का पहला दिन हुआ पूरा
भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) और अमेरिकी तट रक्षक (यूएससीजी) ने संयुक्त पूर्व "सी डिफेंडर 2024" का पहला दिन पोर्ट ब्लेयर में पूरा किया। भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि आईसीजी ओपीवी और यूएससीजी बर्थोल्फ दूसरे दिन संयुक्त रूप से रवाना होंगे और संयुक्त अभ्यास में शामिल होंगे और बाद में जहाज की आगे की यात्रा के लिए विदाई लेंगे।

#WATCH | Indian Coast Guard (ICG) and US Coast Guard (USCG) conducted Joint Ex "Sea Defender 2024" day 1 completed off Port Blair. ICG OPV & USCG Bertholf will jointly sail & engage in joint exercises on day 2 and later bid farewell for ship's onward voyage: Indian Coast Guard pic.twitter.com/HiwuayPhFD
— ANI (@ANI) March 9, 2024