फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy chief gives 'ABCD' mantra of life at NCC R-Day camp

गणतंत्र दिवस एनसीसी शिविर: 'बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें..', नौसेना प्रमुख ने कैडेट्स को दिया 'ABCD' मंत्र

Mon, 06 Jan 2025 04:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Jan 2025 04:21 PM IST
सार

Republic Day NCC Camp: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने आज 'गणतंत्र दिवस एनसीसी शिविर' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहतन करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
Navy chief gives 'ABCD' mantra of life at NCC R-Day camp
गणतंत्र दिवस एनसीसी शिविर - फोटो : एएनआई

विस्तार

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनएसीसी) के शिविर में जीवन के लिए एबीसीडी का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भारत महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश की युवा पीढ़ी से बहुत उम्मीदें हैं। एडमिरल त्रिपाठी ने एनसीसी की सराहना की और कहा कि यह 1948 में अपनी स्थापना के बाद से देश को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। 

विज्ञापन


'गणतंत्र दिवस एनसीसी शिविर' में एडमिरल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के विचार, बॉलीवुड फिल्मों की कुछ पंक्तियां और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा, आपसे (युवाओं) से बहुत उम्मीदे हैं, खासकर जब देश अपने महाशक्ति बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। भविष्य में भारत को विकसित भारत के रूप में देखा जाएगा, जहां दूसरे देशों के लोग आकर पढ़ाई करेंगे और भारत की तरक्की में योगदान देंगे। 
विज्ञापन


युवाओं को दिया जीवन का एबीसीडी मंत्र
इसके बाद नौसेना प्रमुख ने जीवन के चार महत्वपूर्ण सिंद्धातों की बात की, जिन्हें उन्होंने 'एबीसीडी' कहा। उन्होंने कहा, 'ए' का मतलब एटीट्यूड और अप्टीट्यूड (नजरिया और क्षमता) है। जीवन में सकारात्मक नजरिया रखें और नकारात्मकता के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। खुद में सुधार की क्षमता रखें, अच्छा करने की क्षमता रखें और कभी हार न मानने की क्षमता रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बी' का मतलब  है- बिलीव इन योरसेल्फ (खुद पर भरोसा)। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें, ताकि आप जीवन में कुछ भी हासिल कर सकें। अपनी मौजूदा स्थिति या अपने माता-पिता की सामाजिक और वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता न करें, बल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

'सी' का मतलब है- कैरेक्टर और कमिटमेंट (चरित्र और प्रतिबद्धता)। चरित्र वह है, जो आप तब करते हैं, जब कोई आपको नहीं देख रहा होता है। यह आपकी टीम, आपके सहकर्मियों और उन लोगों के साथ आपके व्यवहार से दिखता है, जिनसे आपको कोई निजी लाभ नहीं होने वाला। प्रतिबद्धता में बलिदान और ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है।

'डी' का मतलब डिसिप्लीन (अनुशासन) है। आपमें जितना ज्यादा आत्म-अनुशासन और दृढ़ संकल्प होगा, वह ही आपके जीवन के परिणाम को तय करेगा। नौसेना प्रमुख ने युवाओं से आत्म-अनुशासन की आदत डालने, जरूरी और महत्वपूर्ण कार्यों में फर्क समझने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में बलिदान देने का आह्वान किया। 


एनसीसी शिविर में भाग ले रहे दो हजार से ज्यादा कैडेट्स
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें समाज के लिए संदेश थे। एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, 'मैं आपकी शानदार प्रस्तुति के लिए आपको बधाई देता हूं। मैं आपका नौसेना के घर में इंतजार कर रहा हूं और आने वाले वर्षों में कुछ कैडेट्स को सफेद वर्दी (नौसेना की वर्दी) में देखना चाहता हूं।' इस शिविर में देशभर से एनसीसी के 2,361 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। एनसीसी शिविर 30 दिसंबर को शुरू हुआ था और 27 जनवरी तो प्रधानमंत्री की रैली के साथ समापन होगा। इस वार्षिक कार्यक्रम में 917 महिला कैडेट्स भाग ले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed