{"_id":"6839633aaf75cc34900b4ef8","slug":"navy-chief-assured-defense-minister-said-we-are-ready-to-face-every-challenge-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: नौसेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को दिलाया भरोसा, कहा- हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Operation Sindoor: नौसेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को दिलाया भरोसा, कहा- हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार
Fri, 30 May 2025 01:20 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 30 May 2025 01:20 PM IST
सार
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री को सेना और सैनिकों के जज्बे से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी तत्परता, धैर्य और संकल्प का परीक्षण किया। हमारे नौसेना कर्मियों ने साहस, समन्वय और अदम्य संकल्प के साथ चुनौती का सामना किया और उस पर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी।
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गोवा में आईएनएस विक्रांत पर पहुंचे। उन्होंने नौसैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री को सेना और सैनिकों के जज्बे से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि हम किसी भी चुनौती का कहीं भी, कभी भी, कैसे भी सामना करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि मैं भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस विक्रांत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करता हूं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज वे उन नौसेना अधिकारियों के बीच मौजूद हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना की योजनाओं को सफलतापूर्वक सक्षम बनाया। आपका नेतृत्व हमेशा भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने वाला रहा है। ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीबीआई ने ईडी के उप निदेशक को किया गिरफ्तार, व्यापारी से मांगी थी पांच करोड़ रुपये रिश्वत
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी तत्परता, धैर्य और संकल्प का परीक्षण किया। हमारे नौसेना कर्मियों ने साहस, समन्वय और अदम्य संकल्प के साथ चुनौती का सामना किया और उस पर विजय प्राप्त की। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय न केवल उन नौसेना कर्मियों को जाता है, जिन्होंने समुद्र में बहादुरी से लड़ाई लड़ी, बल्कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी जाता है, जिन्होंने भारतीय नौसेना पर भरोसा किया, उसका समर्थन किया और उसे सक्षम बनाया।
ये भी पढ़ें: 'भारत अब सहन नहीं करता, भारत अब सीधा जवाब देता है', आईएनएस विक्रांत से राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
नौसेना प्रमुख ने कहा कि मैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय नौसेना भारत के नए नॉर्मल के लिए हमेशा तैयार है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। हम किसी भी चुनौती का कहीं भी, कभी भी, कैसे भी सामना करने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Goa | Chief of the Naval Staff, Admiral Dinesh K Tripathi says, "I assure you (Defence Minister Rajnath Singh) that the Indian Navy is always ready for this new normal and ready to face any challenge..." pic.twitter.com/zQ7kyNQQzS
— ANI (@ANI) May 30, 2025
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस विक्रांत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करता हूं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज वे उन नौसेना अधिकारियों के बीच मौजूद हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना की योजनाओं को सफलतापूर्वक सक्षम बनाया। आपका नेतृत्व हमेशा भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने वाला रहा है। ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीबीआई ने ईडी के उप निदेशक को किया गिरफ्तार, व्यापारी से मांगी थी पांच करोड़ रुपये रिश्वत
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी तत्परता, धैर्य और संकल्प का परीक्षण किया। हमारे नौसेना कर्मियों ने साहस, समन्वय और अदम्य संकल्प के साथ चुनौती का सामना किया और उस पर विजय प्राप्त की। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय न केवल उन नौसेना कर्मियों को जाता है, जिन्होंने समुद्र में बहादुरी से लड़ाई लड़ी, बल्कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी जाता है, जिन्होंने भारतीय नौसेना पर भरोसा किया, उसका समर्थन किया और उसे सक्षम बनाया।
ये भी पढ़ें: 'भारत अब सहन नहीं करता, भारत अब सीधा जवाब देता है', आईएनएस विक्रांत से राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
नौसेना प्रमुख ने कहा कि मैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय नौसेना भारत के नए नॉर्मल के लिए हमेशा तैयार है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। हम किसी भी चुनौती का कहीं भी, कभी भी, कैसे भी सामना करने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन