{"_id":"65699b3db42fe5a06d0b87cb","slug":"navy-chief-admiral-r-hari-kumar-on-ex-navy-personnel-on-death-row-in-qatar-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: 'अपनों को वापस लाने के हर प्रयास कर रही सरकार', कतर में भारतीयों को दी गई सजा-ए-मौत पर नौसेना चीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: 'अपनों को वापस लाने के हर प्रयास कर रही सरकार', कतर में भारतीयों को दी गई सजा-ए-मौत पर नौसेना चीफ
Fri, 01 Dec 2023 02:07 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:07 PM IST
सार
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि अपने पूर्व नौसैनिकों को वापस लाया जाए।
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अपने आठ पूर्व नौसैनिकों को कतर से वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। बता दें, कतर में एक अदालत ने इन नौसैनिकों को मौत की सजा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि उन्हें वापस लाया जाए। इसके साथ ही उनके हितों को ध्यान में रखने के लिए हम मिलकर काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
पिछले साल नौसैनिकों को लिया था हिरासत में
भारतीय नौसेना के सभी आठ पूर्व कर्मियों को 30 अगस्त 2022 की रात को हिरासत में ले लिया गया था। तब से उन्हें एकांत कारावास में रखा गया था। हिरासत में लिए गए लोगों में कमांडर (सेवानिवृत्त) पूर्णेंदु तिवारी हैं, जो एक भारतीय प्रवासी हैं, जिन्हें 2019 में प्रवासी भारती सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार पूर्णंदू तिवारी भारतीय नौसेना में कई बड़े जहाजों की कमान संभाल चुके हैं। इन सभी पर पनडुब्बी कार्यक्रम पर कथित रूप से जासूसी करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
कतर की अदालत ने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मचारियों को 26 अक्तूबर को मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले से भारत बेहद हैरान है। उसने इस निर्णय को चौंकाने वाला बताया था। हालांकि, भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है।
ये सभी कतर की एक निजी कंपनी में कर रहे थे काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेवानिवृत होने के बाद ये सभी नौसैनिक कतर की एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। यह कंपनी कतरी एमिरी नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सेवाएं प्रदान करती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कंपनी का नाम दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एवं कंसल्टेंसीज सर्विसेज है। कंपनी खुद को कतर रक्षा, सुरक्षा एवं अन्य सरकारी एजेंसी की स्थानीय भागीदार बताती है।
भारत की तरफ से हो चुकी है अपील दायर
मौत की सजा के खिलाफ पहले ही अपील दायर की जा चुकी है और कतर की एक ऊपरी अदालत पहले ही याचिका स्वीकार कर चुकी है। हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिकों की कानूनी टीम ने यह अपील दायर की है।
कौन हैं ये आठ भारतीय?
कतर की अदालत ने जिन आठ लोगों को सजा सुनाई है वो भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं।
1. कमांडर पूर्णेंदु तिवारी
2. कमांडर सुगुणाकर पकाला
3. कमांडर अमित नागपाल
4. कमांडर संजीव गुप्ता
5. कैप्टन नवतेज सिंह गिल
6. कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा
7. कैप्टन सौरभ वशिष्ठ
8. नाविक रागेश गोपाकुमार