फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navtej Sarna appointed as Indian ambassador to the US

नवतेज सरना होंगे अमेरिका में भारत के राजदूत, कूटनीतिक फ्रंट को मजबूती देंगे

Fri, 23 Sep 2016 04:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
Navtej Sarna appointed as Indian ambassador to the US
नवतेज सरना - फोटो : file photo
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त नवतेज सरना को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। सरना जल्द ही सेवानिवृत्त हो रहे अमेरिकी राजदूत अरुण सिंह की जगह लेंगे। वर्ष 1980 बैच केआईएफएस अधिकारी को बतौर सचिव पश्चिम और वाशिंगटन स्थित भारतीय मिशन में काम कर चुके सरना की अमेरिका के कूटनीतिक हलके में मजबूत पकड़ है। चूंकि अमेरिका में नवंबर में नई सरकार का गठन होना है, इसलिए नई सरकार से तालमेल बिठाने का जिम्मा सरना पर होगा।
विज्ञापन

 
इसके अलावा सरना पर आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को अलग-थलग करने की भारत की मुहिम को अमेरिका में सफल बनाने की भी जिम्मेदारी होगी। भारत की कोशिश कुछ सांसदों द्वारा अमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने संबंधी लाए गए बिल को व्यापक समर्थन दिलाने की भी होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय में वर्ष 2002 से 2006 के दौरान सबसे लंबे समय तक प्रवक्ता रहे सरकान सचिव पश्चिम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अगस्त 2012 से दो साल तक वह विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रभारी अतिरिक्त सचिव रहे। इसके बाद उन्हें ब्रिटेन का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। उन्हें मास्को, वारसा, तेहरान, जिनेवा, थिंपू और वाशिंगटन समेत कई भारतीय मिशनों में सेवा का भी अनुभव प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संधू श्रीलंका के उच्चायुक्त नियुक्त

सरकार ने 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी तरणजीत सिंह सिद्घू को श्रीलंका में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। संधु यश सिन्हा की जगह लेंगे। सिन्हा भी जल्द सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed