{"_id":"660477cdba37ea620a0f0b06","slug":"navneet-rana-joins-bjp-in-nagpur-amravati-candidate-praises-pm-modi-ideas-maharashtra-politics-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navneet Rana: अमरावती से टिकट मिलने के बाद नवनीत राणा भाजपा में शामिल, बोलीं- 400 पार का संकल्प होगा पूरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Navneet Rana: अमरावती से टिकट मिलने के बाद नवनीत राणा भाजपा में शामिल, बोलीं- 400 पार का संकल्प होगा पूरा
Thu, 28 Mar 2024 01:17 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:17 AM IST
सार
इससे पहले दिन में भाजपा ने नवनीत राणा को अमरावती (सुरक्षित सीट) से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया था।
विज्ञापन
Navneet Rana
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में अमरावती की निवर्तमान सांसद नवनीत राणा बुधवार को आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गईं। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नवनीत का पार्टी में स्वागत किया। इससे पहले दिन में भाजपा ने नवनीत राणा को अमरावती (सुरक्षित सीट) से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया था।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के बाद नवनीत राणा ने कहा कि वह पिछले पांच साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों पर काम कर रही हैं। उनकी विचारधारा भी भाजपा से मेल खाती है। उन्होंने कहा, मेरे पति विधायक रवि राणा ने महाराष्ट्र में भाजपा सरकार का समर्थन किया। पीएम मोदी जमीनी स्तर पर काम करने वालों का समर्थन करते हैं, उन्होंने मुझे टिकट दिया। भाजपा ने मेरी मेहनत का सम्मान किया है और हम चुनाव जीतकर 'इस बार 400 पार' का संकल्प पूरा करेंगे। अब मैं भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर काम करूंगी।
विज्ञापन
भाजपा के लिए पूरी लगन के साथ काम करूंगी...#WATCH | Maharashtra | Navneet Rana joins BJP in the presence of BJP state president Chandrashekhar Bawankule, in Nagpur pic.twitter.com/W3pCVrhfuH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 27, 2024
अमरावती से टिकट दिए जाने पर नवनीत ने कहा, एक राष्ट्रीय पार्टी द्वारा किसी व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना यह दर्शाता है कि पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व जमीनी स्तर पर काम करने वालों के साथ है। अब मैं भाजपा में शामिल हो गई हूं और पूरी लगन के साथ काम करूंगी। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि नवनीत राणा ने पीएम मोदी के हर काम का समर्थन किया है और संसद में पेश किए गए हर बिल के पक्ष में मतदान किया। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।
बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में चार निर्दलीय जीतकर संसद पहुंचे थे। इनमें से एक नवनीत राणा भी थीं। महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय उतरीं नवनीत राणा 36,951 वोटों से चुनाव जीती थीं। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं नवनीत राणा का नाम नवनीत कौर है। रवि राणा से शादी के बाद उन्होंने अपने नाम के आगे राणा जोड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, नवनीत कौर और रवि राणा की मुलाकात योग गुरु रामदेव बाबा के आश्रम में हुई थी। साल 2011 में एक सामूहिक विवाह मंडप में दोनों ने शादी कर ली थी। सांसद नवनीत का जन्म मुंबई के पंजाबी परिवार में हुआ है और उनके पिता आर्मी में थे।
रह चुकी हैं अभिनेत्री और मॉडल
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाली अमरावती सांसद नवनीत राणा राजनीति में आने से पहले अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही थीं। उन्होंने 12 वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक वह, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म 'दर्शन' से नवनीत ने अभिनय में अपना डेब्यू किया था।
2019 में जीता था चुनाव
नवनीत राणा ने शादी के बाद ही राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शादी के तीन साल बाद 2014 में लोक सभा चुना में एनसीपी के टिकट से चुनाव लड़ा था, हालांकि वह जीत नहीं पाईं, लेकिन इसके बाद नवनीत ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर अमरावती से सांसद बनीं।