फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navjot Singh Sidhu returns to Punjab without meeting with Rahul Gandhi

राहुल गांधी से बिना मिले पंजाब लौटे सिद्धू , तीन दिन तक दिल्ली में करते रहे इंतजार

Sat, 22 Jun 2019 07:18 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 22 Jun 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu returns to Punjab without meeting with Rahul Gandhi

पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बीते तीन दिनों तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली में डटे रहे लेकिन बुलावा न आने पर बृहस्पतिवार रात वापस लौट गए।

विज्ञापन


करीब एक माह से राहुल को लेकर असमंजस की स्थिति है। हालांकि, अपने जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय में लोगों से बधाई लेने और यूपीए व संसदीय दल की बैठक में शामिल होने पर पार्टी नेता मान रहे थे कि वह काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सिद्धू समेत अन्य राज्यों के नेताओं से न मिलने पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले दिनों राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी उनसे बिना मिले ही लौट गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दस जून को सिद्धू प्रियंका और अहमद पटेल की मौजूदगी में राहुल से मिले थे।

सिद्धू ने लिखित तौर पर अपना पक्ष उनके समक्ष रखा था। उस बैठक में पटेल को इस बात का जिम्मा सौंपा गया था कि पंजाब में सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच दूरियां कम कराई जाएं। हाल ही में सिद्धू को दिल्ली बुलाकर संगठन के काम से जोडने की खबरें आई थीं।

इस प्रस्ताव से सिद्धू ने इनकार कर दिया था, जिससे मामला फिर उलझ गया। माना जा रहा है कि सिद्धू राहुल से मिलकर अपनी भूमिका स्पष्ट करना चाहते थे लेकिन शायद वह खुद अपनी भूमिका पर स्पष्ट नहीं हैं। 


राहुल के कुछ करीबी कहते हैं कि वह अब पद संभालने को तैयार नहीं हैं। कुछ का कहना है कि उन्हें पद पर बने रहने के लिए मना लिया गया है। वह नए अध्यक्ष के चुनाव से किनारा करते हुए फैसला कार्यसमिति पर छोड़ रहे हैं। फिलहाल चुनावी राज्यों के अहम फैसलों पर भी बैठक नहीं हो रही है। सोनिया गांधी भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही हैं। कार्यसमिति के बड़े नेता भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed